फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two girl students of MLB School missing In Damoh

Damoh News: एमएलबी स्कूल की 2 छात्राएं लापता, परिजनों ने स्कूल के गेट पर छोड़ा था…स्कूल में उपस्थिति दर्ज नहीं

Sat, 26 Oct 2024 01:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 01:22 PM IST
सार

Damoh: प्राचार्य अर्चना जैन ने बताया कि दोनों छात्राओं को परिजन स्कूल छोड़कर गए थे। स्कूल में प्रवेश करने के लिए दो गेट है। एक मुख्य मार्ग पर और एक बीच में है। दोनों छात्राओं ने स्कूल के पहले गेट से प्रवेश तो किया, लेकिन स्कूल के अंदर नहीं गई।

विज्ञापन
Two girl students of MLB School missing In Damoh
एमएलबी स्कूल का गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एमएलबी कन्या स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की दो छात्राएं शुक्रवार को स्कूल से कहीं लापता हो गई। दोनों छात्राओं के परिजन उन्हें स्कूल के मुख्य गेट तक छोड़कर गए थे। छात्राएं स्कूल में नहीं पहुंची है, क्योंकि कक्षा अटेंडेंस में दोनों अनुपस्थित हैं। रात करीब 10 बजे दोनों छात्राओं के परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने गुम इंसान दर्ज करने के साथ धारा 360 के तहत मामला भी दर्ज किया है, क्योंकि दोनों
विज्ञापन

छात्राएं नाबालिग हैं।

कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उनकी बेटियां कहां चली गई। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था, ना ही उन्हें कोई परेशानी थी। बेटियों ने कभी उन्हें कोई तकलीफ नहीं बताई। अचानक वह कहां चली गई हम भी हैरत में है।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजन कोतवाली में रिपोर्ट करने आए थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने अपनी बच्चियों को रोज की तरह स्कूल के गेट पर छोड़ा और वह वापस चले गए। शाम को जब बेटियां घर नहीं पहुंची तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। रात तक बच्चियों के बारे में कुछ नहीं पता चला, तो फिर वह रिपोर्ट करने आए। इस मामले की जानकारी एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी को दी गई। उनके निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है जो अलग-अलग क्षेत्र में छात्राओं की तलाश कर रही हैं। हालांकि अभी तक छात्राओं के बारे में कोई अपडेट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य बोली, छात्राएं कक्षा में नहीं गई
एमएलबी स्कूल की प्राचार्य अर्चना जैन ने बताया कि दोनों छात्राओं को उनके परिजन स्कूल छोड़कर गए थे। उनके परिजनों से बात हुई है। स्कूल में प्रवेश करने के लिए दो गेट हैं। एक मुख्य मार्ग पर और एक बीच में हैं। दोनों छात्राओं ने स्कूल के पहले गेट से प्रवेश तो किया, लेकिन स्कूल के अंदर नहीं गई। दोनों की कक्षाओं में उनकी अटेंडेंस अनुपस्थित है। दोनों के सेक्शन भी अलग-अलग है। एक कक्षा नौवीं सी में है और दूसरी नौवीं ए सेक्शन में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed