फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Troubled by uncle and father-in-law daughter-in-law took sleeping pills

Damoh News: चाचा ससुर से परेशान बहू ने खाई नींद की गोलियां, जिला अस्पताल लेकर पहुंची सास

Tue, 27 Feb 2024 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 02:17 PM IST
सार

दमोह में चाचा ससुर से परेशान बहू ने नींद की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर बहू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
Damoh Troubled by uncle and father-in-law daughter-in-law took sleeping pills
महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कछियाना मोहल्ला की एक महिला ने अपने चाचा ससुर से परेशान होकर नींद की गोलियां खा ली। महिला की सास उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां उसे भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन


महिला प्रज्ञा चौधरी ने बताया कि डेढ़ साल पहले कछियाना मोहल्ला निवासी सौरभ चौधरी से उसका प्रेम विवाह हुआ था, तभी से उसके चाचा ससुर अनिल चौधरी उसे परेशान कर रहे हैं। बेवजह गालियां देते हैं। मैं अच्छे परिवार से हूं, मेरे परिवार में कभी किसी ने गाली-गलौज नहीं की और यहां मेरे चाचा ससुर मुझे हर दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए मैंने परेशान होकर नींद की गोलियां खा ली। महिला की सास उसे रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती किया गया है। उधर, पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed