फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh trader tried to spill a sack full of ground chilli

Damoh: नपा कर्मचारियों से अनाज व्यापारी का विवाद, व्यापारी ने पिसी मिर्ची से भरी बोरी उड़ेलने का किया प्रयास

Wed, 07 Aug 2024 05:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

नगर पालिका कर्मचारी संजय सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने अनाज व्यापारी सुनील बजाज को समझाने का प्रयास किया कि बरांडा का दूसरा हिस्सा धराशायी हो सकता है। उसके पत्थर निकालने लगे हैं, इसलिए वह सीएमओ के निर्देश पर निरीक्षण करने आए हैं, लेकिन व्यापारी ने किसी की नहीं और गालियां देते हुए पिसी मिर्ची से भरी हुई बोरी कर्मचारियों के ऊपर उड़ेलने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Damoh trader tried to spill a sack full of ground chilli
हांथ से मिर्ची की बोरी लिए व्यापारी

विस्तार

दमोह शहर के गांधी चौक में जिस स्थान पर प्राचीन बरांडा धराशायी हुआ था। वहां पर बुधवार दोपहर नगर पालिका के कर्मचारी बरांडा के दूसरे हिस्से को देखने पहुंचे थे, क्योंकि ऊपरी हिस्से से पत्थर गिरने लगे हैं। यहां एक अनाज व्यापारी के द्वारा दुकान संचालित की जा रही थी। नगर पालिका कर्मचारियों ने जैसे ही दुकान संचालक से बात की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उसने पहले गालियां देना शुरू कर दिया। उसके बाद आवेश में आकर अनाज की बोरियां सड़क में फेंक दी और पिसी मिर्ची से भरी बोरी नगर पालिका के कर्मचारियों पर उड़ेलने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी वापस कार्यालय आ गए और सीएमओ के नाम एक आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले गांधी चौक में जिस स्थान पर प्राचीन बरांडा धराशायी हुआ था। उसका दूसरा हिस्सा भी ऊपर से गिरने की स्थिति में है। उसके पत्थर निकलने लगे हैं। इसी स्थान पर कुछ दुकानें भी संचालित की जा रही है। प्रभारी नगर पालिका सीएमओ के निर्देश मिलने के बाद नगर पालिका के अतिक्रमण शाखा के प्रभारी संजय सिंह परिहार, खेत सिंह, पुष्पेंद्र उपाध्याय प्राचीन बरांडा के समीप पहुंचे। वहां पर अनाज व्यापारी सुनील बजाज से जब उन्होंने पूछा कि यह दुकान किसके नाम से नगर पालिका में दर्ज हैं। तो पहले वह बातचीत करने लगे इसके बाद आक्रोश में आ गए और अपने अनाज से भरी हुई बोरियां सड़क पर फेंक दी। जब वहां खड़े लोगों ने उन्हें रोका तो कर्मचारियों से गाली देने लगे।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संजय सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने अनाज व्यापारी सुनील बजाज को समझाने का प्रयास किया कि बरांडा का दूसरा हिस्सा धराशायी हो सकता है। उसके पत्थर निकालने लगे हैं, इसलिए वह सीएमओ के निर्देश पर निरीक्षण करने आए हैं, लेकिन व्यापारी ने किसी की नहीं और गालियां देते हुए पिसी मिर्ची से भरी हुई बोरी कर्मचारियों के ऊपर उड़ेलने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया तो सभी कर्मचारी वापस नगर पालिका कार्यालय आ गए। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ के नाम एक आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। वे चाहते हैं कि जब भी इस प्रकार के स्थान पर जाएं उनके लिए पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। क्योंकि यदि व्यापारी मिर्ची से भरी बोरी कर्मचारियों के ऊपर फेंक देता तो लोगों की क्या हालत होती और पूरे बाजार में भगदड़ की स्थिति बन जाती। समय रहते स्थानीय लोग बीच बचाव करने पहुंचे जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस दौरान यह विवाद हुआ एक कर्मचारी ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो व्यापारी के साथी उसे हो चिल्लाने लगे। हालांकि इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed