फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Where administration had to use boats three concrete houses were demolished

Damoh News: प्रशासन को जहां चलानी पड़ी थी नाव, वहां गिराए गए तीन पक्के मकान

Sat, 24 Aug 2024 03:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

जिला प्रशासन को लोगों का रेस्क्यू करने नाव चलानी पड़ी थी। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में शनिवार को तहसीलदार और नगर पालिका की टीम के द्वारा नाले पर बने तीन मकान को गिरा दिया।

विज्ञापन
Damoh News Where administration had to use boats three concrete houses were demolished
जेसीबी से गिराया जा रहा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के सुभाष कॉलोनी में शासकीय नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए तीन मकान को जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार की दोपहर गिरा दिया गया। यहां अतिक्रमणकारियों के द्वारा शासकीय भूमि पर पक्के मकान का निर्माण किया गया था, जिससे नाले में पानी की निकासी बंद हो गई थी और पिछले महीने हुई तेज बारिश के चलते सुभाष कॉलोनी में जलभराव के हालात निर्मित हो गए थे। जिला प्रशासन को लोगों का रेस्क्यू करने नाव चलानी पड़ी थी। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में शनिवार को तहसीलदार और नगर पालिका की टीम के द्वारा नाले पर बने तीन मकान को गिरा दिया।

विज्ञापन


बता दें, सुभाष कॉलोनी में जुलाई महीने में मूसलाधार बारिश के चलते यहां आठ से 10 फीट पानी भर गया था और करीब 10 लोग इस पानी में फंस गए थे। जिला प्रशासन को शहर के अंदर ही नाव चला कर लोगों का रेशक्यू करना पड़ा और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था। इसके करीब एक हफ्ते बाद दोबारा यहां पानी भर गया और दूसरी बार नाव चलानी पड़ी। तब कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर स्वयं यहां निरीक्षण करने पहुंचे। यहां शासकीय नाले पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। कलेक्टर के निर्देशन में शनिवार को तहसीलदार मोहित जैन, नगर पालिका प्रभारी सीएमओ रितु पुरोहित और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से नाले पर बने तीन मकान को गिरा दिया गया।
विज्ञापन


तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि लोगों के द्वारा यहां पर शासकीय भूमि पर और नाले पर मकान का निर्माण किया गया था। उन्हें 15 दिन पहले नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन अतिक्रमणकारियों के द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद शनिवार को इन मकानों को गिराया गया है। सीएमओ ऋतु पुरोहित ने बताया, जलभराव के कारण यहां नाव चलानी पड़ी थी। क्योंकि नाले पर अतिक्रमण होने के कारण पानी निकासी के लिए जगह नहीं थी। इसके बाद शनिवार को तीन मकान को गिराया गया है। यहां यह बात भी सामने आई कि जिन तीन मकान को गिराया गया है, उन पर प्रधानमंत्री आवास योजना लिखा था, जिस पर नगर पालिका सीएमओ ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed