फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Three bikes burnt to ashes in fire caused by short circuit in PM residence

Damoh News: पीएम आवास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन बाइक जलकर खाक, राहगीरों की मदद से बुझाई गई आग

Fri, 04 Oct 2024 04:43 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 04:43 PM IST
सार

दमोह में पीएम आवास के एक ब्लॉक में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। सीढ़ियों के पास खड़ी तीन बाइक और एक साइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Damoh Three bikes burnt to ashes in fire caused by short circuit in PM residence
जली बाइक दिखाते लोग

विस्तार

दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएम आवास के एक ब्लॉक में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। इस आग में सीढ़ियों के पास खड़ी तीन बाइक और एक साइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। ब्लॉक के पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को जब आग लगने की जानकारी हुई तो उन्होंने आकर देखा कि काफी तेज लपटें निकल रही हैं। जान बचाकर सभी लोग छत पर पहुंचे और वहां से सड़क पर आवाज देकर रहे लोगों को मदद के लिए पुकारा। उन लोगों ने मदद की तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की मदद से जब तक आग बुझी तीन बाइक जलकर खाक हो गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीएम आवास में रहने वाले नीलेश गुप्ता ने बताया कि उनकी बाइक भी इस आग में पूरी तरह जल गई है। साथ में दो अन्य बाइक और एक साइकिल भी जल गईं। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन संभावना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी होगी। गुरुवार रात आग की लपटें उठने के बाद सभी लोग दौड़कर छत पर पहुंचे और वहां से रास्ते में चल रहे लोगों को आवाज लगाई, तो उन्होंने आकर मदद की। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक आग में सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी घटना की जानकारी कोतवाली में दर्ज कराई है। इसी पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी रमेश कुमार सोनी ने बताया कि पीएम आवास के भवन की गुणवत्ता काफी खराब है। जरा सा हाथ रखने पर ही दीवार गिरने लगती है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मजबूरी में लोगों को अपने वाहनों को सीढ़ियों के नीचे और गेट के भीतर रखना पड़ता है, क्योंकि यहां बाहर चोरियां बहुत होती हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती, साफ सफाई नहीं की जाती। नगर पालिका कचरा नहीं उठाती और भी बहुत सी परेशानियां हैं। वे चाहते हैं कि जिला प्रशासन और नगर पालिका पीएम आवास में रहने वाले लोगों की तरफ भी कुछ ध्यान दें, ताकि हमारी समस्याओं का समाधान हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed