फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Three bike riding students came under the bus in Damoh, accident happened due to sudden opening of car

Damoh: दमोह में बस के नीचे आए तीन बाइक सवार छात्र, अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा

Tue, 19 Mar 2024 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

दमोह में कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। तीन छात्रों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। कार चालक ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे पीछे आ रहे बाइक सवार तीन युवक टकराकर गिर गए और पीछे आ रही बस के नीचे फंस गए। 

विज्ञापन
Damoh: Three bike riding students came under the bus in Damoh, accident happened due to sudden opening of car
दमोह में घायलों को लोगों ने अस्पताल भेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना घटित हो गई, जब बाइक सवार तीन छात्र कार चालक की लापरवाही से यात्री बस के नीचे आ गए। इस हादसे में एक छात्र को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए छात्र ऋतिक प्रजापति निवासी धर्मपुरा ने बताया कि वह नूरी नगर निवासी अपने साथी रोहित कुशवाहा व एक अन्य के साथ बाइक से एकलव्य विश्वविद्यालय जा रहे थे। बस स्टैंड पर पहुंचते ही आगे जा रहे एक कार चालक ने गेट खोल दिया और तीनों बाइक सवार गेट से टकराकर नीचे गिर गए। वे सभी सागर की ओर जा रही बस के नीचे आ गए और रोहित बस में फंस गया। बस चालक ने तत्काल ही ब्रेक लगाया जिससे बस का पहिया ऊपर चढ़ने से बच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। रोहित के पैर में गंभीर चोट आई है बाकी दो साथियों को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही घायल छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed