{"_id":"65bc90003316aec67308012b","slug":"damoh-threatened-to-kill-civil-surgeon-if-wardboy-was-removed-from-job-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: वार्डबॉय को नौकरी से हटाया तो सिविल सर्जन को दे डाली जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: वार्डबॉय को नौकरी से हटाया तो सिविल सर्जन को दे डाली जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत
Fri, 02 Feb 2024 12:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:18 PM IST
सार
जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल में पदस्थ वार्डबॉय वसीम खान को शासकीय कार्य में अनुशासनहीनता करने के मामले में सेवा से अलग किया गया था।
विज्ञापन
शिकायत करने कोतवाली पहुंचे डॉक्टर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ एक वार्डबॉय ने सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव से अभद्रता करते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस गुरुवार की रात 8 बजे समस्त डॉक्टर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अस्पताल में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए थे और कर्मचारियों के वेतन भी बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव रखे गए थे। इसी बैठक में जिला अस्पताल में पदस्थ वार्डबॉय वसीम खान को शासकीय कार्य में अनुशासनहीनता करने के मामले में सेवा से अलग किया गया। इसके चलते वसीम खान ने सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव को फोन पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
डॉक्टर नामवदेव ने इस बात की जानकारी अन्य अधिकारियों को दी, जिसके बाद सभी डॉक्टरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बता दें वार्डबॉय वसीम खान और अस्पताल प्रबंधन के बीच कई बार विवाद हो चुका है। दोनों ही पक्षों की ओर से इस मामले की शिकायत भी कलेक्टर से की गई है। इसके बाद भी वार्डबॉय के आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ और अस्पताल प्रबंधन ने उसे नोकरी से हटा दिया।
