फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Mud accumulated on road leading to school students carry pair of clothes to school

Damoh News: स्कूल जाने वाले मार्ग पर जमा कीचड़, स्टूडेंट्स एक जोड़ी कपड़ा लेकर जाते हैं विद्यालय

Fri, 23 Aug 2024 04:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुशील सुहाने का कहना है कि शासन को विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। पथरिया जनपद सीईओ मनोज गुप्ता ने कहा, जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Damoh News Mud accumulated on road leading to school students carry pair of clothes to school
कीचड़ से होकर निकलते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की पथरिया तहसील मुख्यालय से बारह किलोमीटर दूर बसे गांव खैजरा लखरोनी में सड़क का अभाव है, जिस मार्ग से ग्रामीण और स्कूली छात्र निकलते हैं, वहां बारिश में कीचड़ भर जाता है। इसके अलावा पुलिया क्षतिग्रस्त है। मजबूरी में इसी मार्ग से ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। स्कूली छात्रों की यूनिफार्म गंदी हो रही है और उन्हें एक जोड़ी कपड़े साथ में ले जाने पड़ते हैं। ग्रामीणों की मांग के बाद अधिकारियों ने अभी तक इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


ग्रामीण बबलू पटेल ने बताया, मार्ग में कीचड़ होने से मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं ले जा सकते। बलराम पटेल का कहना है, बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुलिया पर पानी रहने व सड़क पर अधिक कीचड़ होने से दो पहिया, चार पहिया वाहन निकल नहीं पाते हैं। यह समस्या कई साल से बनी हुई है। घुटनों तक कीचड़ होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली छात्रों की साइकिल के पहिए कीचड़ में धस जाते हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया। नेता भी केवल आश्वासन ही देते आए हैं। सड़क की मांग को लेकर सभी ने जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा था। साथ ही 181 पर शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन


कई गांव का टूट जाता है संपर्क
ग्रामीणों ने बताया, खेजरा लखरौनी, कनारी, भैंसा गांव से सैंकड़ों बच्चों को ग्राम बिलानी के स्कूल पहुंचने का मात्र एक यही रास्ता है, जो बारिश में कीचड़ और नाला आ जाने से बिल्कुल बंद हो जाता है। कक्षा सात के छात्र ऋतिक पटेल ने बताया, स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है। कपड़े गंदे और जूते गीले हो जाते हैं। इसलिए एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े लेकर स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया, साल 2013 में पथरिया से जैरठ सड़क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया था। इसमें एक किलोमीटर के टुकड़े को विवादों के चलते छोड़ दिया था, जो आज तक बन नहीं पाया। पूर्व के साल में विभाग के अधिकारी जेपी सोनकर ने विभाग को प्रस्ताव भी भेजा था कि स्वीकृति प्रदान की जाए। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया और समस्या जस की तस बनी है।


लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुशील सुहाने का कहना है कि शासन को विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। पथरिया जनपद सीईओ मनोज गुप्ता ने कहा, जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed