फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh There is a stir due to leakage across the Dhangaur pond

Damoh News: धनगौर तालाब की पाल में लीकेज होने से मचा हड़कंप, फूटने से बिगड़ सकते हैं हालात

Fri, 13 Sep 2024 02:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 02:32 PM IST
सार

एसडीएम अविनाश रावत ने बताया कि वादीपुरा गांव को अलर्ट पर रखा गया है। तालाब के अंदर जहां से पानी का रिसाव हो रहा था वह स्थान की मरम्मत की गई है। सिंचाई विभाग के इंजीनियर यदि कोई संभावना जताते हैं तो दो घंटे में गांव को खाली करा दिया जाएगा।  

विज्ञापन
Damoh There is a stir due to leakage across the Dhangaur pond
पानी का रिसाव देखते अधिकारी

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम धनगौर के तालाब की पाल में अचानक बड़ा होल हो गया। गुरुवार शाम पानी का रिसाव होते देख पूरे क्षेत्र में तालाब फूटने के डर से हड़कंप के हालात बन गए। क्योंकि, दो साल पहले भी दो तालाब फूट गए थे। तालाब में रिसाव होने की जानकारी लगने पर एसडीएम अविनाश रावत और जनपद सीईओ मनीष बागरी समेत सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी मौका पर पहुंचे। तालाब को फूटने से बचाने के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान धनगौर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


दरअसल, धनगौर, वादीपुरा अमवाही गांव सहित आसपास के ग्रामीणों को डर सता रहा है कि यदि तालाब फूट गया तो गांवों में पानी भर जाएगा, सभी फसलें चौपट हो जाएंगी। इसके अलावा अनेक मकान धराशायी होने का भी डर है। क्योंकि, 2022 में तेजगढ़ पौड़ी का तालाब फूटने के कारण दो गांव में कई फीट पानी भर गया था। इससे सभी फसलें चौपट हो गई थीं और कई मकान भी गिर गए थे। एसडीएम ने वादीपुरा गांव को अलर्ट पर रखा है। गांव को खाली कराने की तैयारी भी कर ली गई है।
विज्ञापन


इससे पहले दोपहर में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दी। जहां होल से होकर पानी जा रहा था उस स्थान को खोज लिया गया था। जिसे बंद करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। धनगौर तालाब में 0.81 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी भरा है। जिससे खरीफ और रबी की फसलों की कुल 318 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की क्षमता है। जिस कारण तालाब फूटने से बड़ा नुकसान होने की चिंता लोगों को सता रही है। गांव के पूरन रैकवार, नीलेश ठाकुर ने बताया कि लगभग तीन सालों से तालाब में लीकेज बना हुआ है। गर्मी के दिनों में मिट्टी भी डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अविनाश रावत ने बताया कि अभी वादीपुरा गांव को अलर्ट पर रखा गया है। तालाब के अंदर जहां से पानी का रिसाव के लिए होल हो गया था वह स्थान मिल गया है, जिसकी मरम्मत की गई है। जिससे पानी का रिसाव होना कम हो गया है। इसके बाद भी हम लोग पूरी तैयारी के साथ हैं। सिंचाई विभाग के इंजीनियर यदि कोई संभावना जताते हैं तो दो घंटे में संबधित गांव को खाली करा दिया जाएगा। जिसके के लिए अनेक ट्रैक्टर और स्कूलों को रिजर्व कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed