फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Leopard terror in Damog, forest workers are not catching leopards

Damoh News:वन विभाग मुनादी करने में व्यस्त, तेेंदुआ घूम रहा गांव में ! पूरे इलाके में दहशत

Tue, 24 Dec 2024 08:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

दमोह  के पास एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। ये तेंदुआ सेलवाडा-दोनी सड़क पर  घूम रहा है। इससे आसपास के गांवों में पिछले एक माह से दहशत फैली हुई है। वहीं वन विभाग सिर्फ मुनादी कर रहा है। वन विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई खास उपाय नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
Leopard terror in Damog, forest workers are not catching leopards
दमोह में सड़क पर दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के तेंदूखेड़ा में एक तेंदुआ वन कर्मियों को पिछले कई महीनों से छका रहा है। इसको पकड़ने के सारे प्रयास विफल रहे हैं। तेंदुआ बार-बार स्थानीय लोगों के सामने भी आ रहा है पर वन विभाग मुनादी करवाकर अपना काम खत्म समझ लेता है।  ये तेंदुआ सेलवाडा-दोनी मार्ग पर दिखता है। इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन


दरअसल तेंदूखेड़ा के पास से  सिंग्रामपुर जाने वाले शार्टकट मार्ग पर कार चलाने वाले एक व्यक्ति को तेंदुआ दिखा। कार चालक ने इसकी तस्वीर ली। इसकी पूरी जानकारी वन विभाग को दी गई। विभाग ने गांवों के आसपास तेंदुआ होने की मुनादी करवा दी। और अपने काम की इतिश्री कर ली। दरअसल ये  तेंदुआ तेंदूखेड़ा-जबलपुर मार्ग पर अपना निवास पिछले कई महीनों से बनाए  हुए है। यह कई बार लोगों के सामने आ चुका है। इसकी सूचना भी वन विभाग को कई बार दी जा चुकी है। ग्रामीणों की सूचना के बाद  वन अमला मौके पर पहुंचता है। तेंदुए के पदमार्क देखता है लेकिन उसे पकड़ने के प्रयास नहीं करता है। गांव वालों का कहना है कि वनकर्मी अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे हैं। उनकी वजह से किसी की जान कभी भी जा सकती है। गांव वालों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग वन विभाग से की है। तेंदुए के लगातार इस इलाके में रहने से ये माना जा रहा है कि उसने इस इलाके को अपना घर बना लिया है।  यही कारण है कि वो बार-बार लोगों के सामने आ रहा है। तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी मेघा पटेल ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद टीम को भेजा जाता है। यहां अक्सर वन्य प्राणी दिखाई देते हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है। उनका कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed