फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The corn crop planted by occupying Muktidham was uprooted on the instructions of the Collector

Damoh News: मुक्तिधाम पर कब्जा कर लगाई मक्के की फसल, कलेक्टर के निर्देश पर नष्ट की गई

Sun, 08 Sep 2024 01:05 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 01:05 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे की मौजूदगी में बांसी ग्राम पचायत के मुक्तिधाम  से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही ट्रैक्टर से मुक्तिधाम में लगी मक्के की फ़सल को भी नष्ट किया गया। 

विज्ञापन
Damoh The corn crop planted by occupying Muktidham was uprooted on the instructions of the Collector
ट्रेक्टर से उखाड़ी जा रही फसल

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक की ग्राम पचांयत बांसी में मुक्तिधाम पर कब्जा कर लगाई गई फसल को शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उखाड़ दिया। जिससे अब ग्रामीणों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में परेशानी नहीं होगी। दबंगों द्वारा पंचायत के मुक्तिधाम में कब्जा कर वहां मक्का की फसल लगा दी गई थी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने फसल को उखाड़ने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि मुक्तिधाम में कब्जा होने के चलते ग्रामीणों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में समस्याओ का सामना करना पड़ता था, लेकिन विवाद के चलते वे इसकी शिकायत नहीं कर रहे थे। चार दिन पहले बांसी गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ दूसरे गांव के लोग मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां चारों ओर मक्का की फसल लगी हुई मिली थी। गांव के लोग तो अतिम संस्कार करने में भय खा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने जिद करते हुए मुक्तिधाम में ही अंतिम संस्कार किया। इसकी जानकारी मीडिया और अधिकारियों को दी गई थी। 
विज्ञापन


सीईओ ने भेजा था पत्र
ग्राम पंचायत के मुक्तिधाम में गांव के ही लोगों ने कब्जा कर मक्का की फसल बो दी थी। पंचायत कर्मियों ने इसकी जानकारी बरिष्ठ अधिकारी को नहीं दी। बाद में जब मृत महिला के अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों के पास भी भेज दी। इसके बाद तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने पूरे मामले की जानकारी पंचायत सचिव से ली। फटकार लगाने के बाद सचिव को नोटिस जारी किया और तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे की मौजूदगी में शनिवार को मुक्तिधाम से अतिक्रमण हटाया गया। तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित, पंचायत सचिव, पटवारी की मौजूदगी में ट्रैक्टर से मुक्तिधाम में लगी मक्के की फ़सल को नष्ट किया गया। जिसके बाद जमीन पंचायत सचिव के सुपुर्द की गई। तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर बांसी ग्राम पचायत के मुक्तिधाम का अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed