{"_id":"65675d7e9e9c690744025623","slug":"damoh-the-accused-who-murdered-a-divorced-wife-in-patera-damoh-arrested-from-ajmer-rajasthan-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह के पटेरा में तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह के पटेरा में तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार
Wed, 29 Nov 2023 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 09:19 PM IST
सार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में 24 नवंबर को तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को दमोह पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में 24 नवंबर को तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को दमोह पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश किया।
हटा एसडीओपी नितेश पटेल द्वारा इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश की जानकारी दी गई। बता दें कि तलाकशुदा महिला मरजीना खान की हत्या उसके पहले पति नफीस खान द्वारा की गई थी। महिला का अपने पति नफीस खान से तलाक हो चुका था और वह दो वर्षों से पटेरा में मुस्ताक खान से कोर्ट मैरिज करने के बाद साथ रहने लगी थी। जिससे पूर्व पति नफीस रंजिश रखे हुए था। घटना दिनांक को पहले मृतिका के पति मुस्ताक की रैकी की और जब पति बकरियां चराने चला गया। तब आरोपी नफीस अपने नाबालिग भतीजे के साथ मरजीना के घर में घुसा और उसे साथ चलने को कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। तभी नाबालिग भतीजे ने मरजीना को पकड़ लिया और नफीस ने चाकू से कई वार किए।
घर पर मरजीना की जेठानी थी जो आवाज सुनकर घटनास्थल पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान मरजीना की मौत हो गई। आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर आरोपी को पकड़ने टीम गठित कर लगातार जगह -जगह दबिश दी। सूचना के आधार पर आरोपी को राजस्थान के अजमेर के थाना कृष्णगंज पुलिस की मदद से अजमेर से गिरफ्तार किया गया।