फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The accused who broke the statue of Baba Saheb was arrested after 20 days

Damoh News: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस को बताया नशे में की थी घटना

Fri, 10 Jan 2025 05:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

दमोह जिले के कोटा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी को 20 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। शराब के नशे में घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बेड़ी लाल पटेल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
Damoh The accused who broke the statue of Baba Saheb was arrested after 20 days
बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा गांव के पंचायत भवन में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी को पुलिस ने 20 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 20 दिसंबर की है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पटेरा थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कोटा गांव निवासी बेड़ी लाल पटेल (45) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी ने चार-पांच बार अलग-अलग लोगों के साथ शराब का सेवन किया था। नशे की हालत में उसने पत्थर उठाकर सीढ़ियों पर चढ़ते हुए प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह कृत्य शराब के नशे में किया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब पीकर हंगामा करने के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। दलित समाज के लोगों ने आठ दिन के भीतर नई प्रतिमा स्थापित करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस घटना के विरोध में पूरे जिले में प्रदर्शन हुए थे।

प्रशासन और पुलिस ने घटना के बाद शांति बनाए रखने की अपील की। शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। नई प्रतिमा स्थापना के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है।
 

बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा

बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed