फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tension between two parties in Hata over death of youth police from three police stations deployed

Damoh News: युवक की मौत पर हटा में दो पक्षों के बीच तनाव, तीन थानों की पुलिस तैनात, समझाइश के बाद माने परिजन

Sat, 17 Aug 2024 06:05 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया और युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Damoh Tension between two parties in Hata over death of youth police from three police stations deployed
बाजार में घूमते एएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर शनिवार को दो पक्षों के बीच तनाव के हालात बन गए। हालात बाजार बंद करने तक पहुंच चुके थे, जिसके बाद हटा सहित दमोह से पुलिस बल भेजा गया और हालात को सामान्य किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात हटा निवासी असलम खान नाम का युवक अपनी कार चलाते हुए मोबाइल से रील बना रहा था। तभी उसकी कार एक मवेशी से टकराते हुए सामने से आ रहे हटा निवासी लक्ष्मी नारायण शर्मा की बाइक से भी टकरा गई, जिसमें लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक वहां से भाग निकला। घायल युवक को तत्काल हटा सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल और फिर यहां से गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान जबलपुर में उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर हटा में युवक के परिजनों तक पहुंची तो वार्ड के लोगों के साथ हिंदू संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर निकले और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद तनाव के हालात बनने लगे और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के परिजनों के साथ वार्ड के लोगों ने आरोपी के परिजनों से बात करने के लिए बुलाया। लेकिन तनाव की स्थिति निर्मित होने लगी थी। इसलिए तत्काल पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और माहौल को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए और नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भेजा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। मृतक के वार्ड के लोगों ने दुकाने बंद कराने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने व्यापारी संगठन के लोगों से बात करने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना नहीं होगी, वह अपनी दुकान खुली रखें।


एसपी ने कहा कि जो लोग कानून अपने हाथ में लेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया और युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed