फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Social organization worker molested four school going girl students, police registered a case

Damoh News: स्कूल जा रही चार छात्राओं से सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 04:15 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:15 PM IST
सार

तारादेही थाना प्रभारी राजीव परोहित ने बताया कि चार स्कूली छात्राओं ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। अलग-अलग शिकायत में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Damoh Social organization worker molested four school going girl students, police registered a case
तारादेही पुलिस थाना

विस्तार

दमोह जिले में तेंदूखेड़ा अनुविभाग के तारादेही थाना क्षेत्र में एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता द्वारा चार स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बुधवार को चार नाबालिग छात्राएं अपने परिजनों के साथ तारादेही थाने पहुंचीं और बताया कि एक युवक लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। छात्राओं ने बताया कि आरोपी उन्हें स्कूल जाते समय रास्ते में रोकता था और छेड़छाड़ करता था। पीड़ितों ने बताया कि वे तारादेही से लगभग आठ से दस किलोमीटर दूर रहती हैं और पिछले एक महीने से आरोपी की शिकायत कर रही हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, तेंदूखेड़ा ब्लाक में तीन थाने हैं जहां महिला संबंधित शिकायतें आती हैं, लेकिन महिला अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण महिलाओं के बयान दर्ज करने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन


चार छात्राओं को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दमोह जिला मुख्यालय जाना पड़ा, जहां महिला अधिकारी ने उनके बयान लिए और मामला दर्ज किया। तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने पुष्टि की कि चार स्कूली छात्राओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चार अलग-अलग छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी अभी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed