{"_id":"66ab5b75a7559996ed0adc32","slug":"damoh-six-feet-long-crocodile-came-out-of-the-drain-and-came-into-the-field-creating-panic-among-the-villagers-damoh-news-c-1-1-noi1223-1951778-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: नाले से निकलकर खेत में आ गया छह फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: नाले से निकलकर खेत में आ गया छह फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप
Thu, 01 Aug 2024 04:08 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:08 PM IST
सार
नाले से बाहर निकलकर खेतों में टहलते हुए मगरमच्छ का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। किसानों की मांग है कि वन विभाग के द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू जल्दी किया जाए, नहीं तो नाले के तटीय क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा।
विज्ञापन
खेत के समीप बैठा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में इस समय बड़ी संख्या में मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को जबेरा के भदर नाला के समीप खेत में छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। क्योंकि मगरमच्छ खेत से समीप बैठा था। जो कुछ देर बाद नाले में चला गया और स्थानीय ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, अभी तक व्यारमा नदी व उससे लगे हुए नालों में मगरमच्छ दिखाई देते थे। लेकिन अब खेती छोटे-छोटे नालों से बाहर निकल कर विशालकाय मगरमच्छ खेतों में दिखाई दे रहे हैं। दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे से लगे जबेरा भदर नाला में खेतों के पास गुरुवार दोपहर छह फीट लंबा मगरमच्छ किसानों को दिखाई दिया। मगरमच्छ दिखाई देते ही हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। क्योंकि जहां मगरमच्छ बैठा था, उसके आसपास किसानों के खेत होने के साथ-साथ हाइवे भी निकला है और 24 घंटे आवाजाही का क्षेत्र है। जहां पर अक्सर मगरमच्छ नाले से निकलकर तट पर बैठा दिखाई देता है।
विज्ञापन
नन्हे भाई पटेल के खेत के पास चहल कदमी करते हुए मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसका वीडियो किसानों ने बना लिया। भदर नाला आसपास के कई गांव से निकला हुआ है और यहां पर सैकड़ों किसानों की खेती है। नाले से बाहर निकल कर खेतों में टहलते हुए मगरमच्छ का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। किसानों की मांग है कि वन विभाग के द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू जल्दी किया जाए। नहीं तो नाले के तटीय क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। क्योंकि मगरमच्छ नाले से बाहर निकल कर खेतों के पास बैठा हुआ दिखाई देता है, जिसकी दहशत किसानों के मन में है।
जैसे ही मगरमच्छ के नाले से बाहर निकल कर बैठा, उसकी सूचना विजय सागर सरपंच, सचिव को मिली। उन्होंने गांव में मुनादी करवा दी की, कोई भी व्यक्ति नदी के आसपास नहाने व मवेशियों को लेकर न जाए। क्योंकि भदर नाले में कितने मगरमच्छ हो सकते हैं, इसका किसी को अनुमान नहीं है, अभी तो एक दिखाई दिया है।
