फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Services of four employment assistants who went to Bangkok without notice terminated

Damoh: बिना सूचना दिए बैंकॉक घूमने गए रोजगार सहायकों के साथ हो गया खेला, वापस लौटने पर जो हुआ वो सोचा नहीं था

Sat, 10 Aug 2024 03:32 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 03:32 AM IST
सार

जिला पंचायत सीईओ ने सही जवाब प्रस्तुत न करने और बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने पर चारों रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनके प्रभार आसपास के दूसरे रोजगार सहायकों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
Damoh Services of four employment assistants who went to Bangkok without notice terminated
जिला पंचायत कार्यालय

विस्तार

दमोह जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली चार ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों के द्वारा बिना सूचना दिए बैंकॉक घूमने जाने पर जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह रोजगार सहायक बिना किसी सूचना, अनुमति और अवकाश के बैंकाक की यात्रा पर चले गए थे। मामले की शिकायत 12 जुलाई को जनपद सीईओ पूनम दूबे से की गई थी। जिसकी जानकारी जिला पंचायत सीईओ को मिली थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने नोटिस जारी करके चारों रोजगार सहायकों को तलब किया था। उनके ओर से जो जवाब प्रस्तुत किया गया। उसमें पाया गया कि 8 से 12 जुलाई तक चारों देश से बाहर थे। इतना ही नहीं, जनपद सीईओ ने जो नोटिस जारी किया। उसका जवाब भी चारों रोजगार सहायकों ने नहीं दिया। इससे साफ हो गया कि चारों बिना सूचना के विदेश गए थे। जनपद सीईओ पूनम दुबे ने पत्र जारी करके चारों से विदेश जाने से पहले अनुमति लेने के संबंध में जानकारी मांगी थी। जब उन्होंने जानकारी नहीं दी तो स्पष्ट हो गया कि चारों बैंकॉक गए थे। जिला पंचायत सीईओ ने सही जवाब प्रस्तुत न करने, बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने पर सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन


यह गए थे बैंकाक की यात्रा पर
जनपद पंचायत दमोह की ग्राम पंचायत मराहार में पदस्थ रोजगार सहायक अर्जुन पटेल का जिला पंचायत दमोह से अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। अब इन्हें वेतन की पात्रता भी नहीं होगी। इसी तरह ग्राम पंचायत बिजौरी के रोजगार सहायक राजकुमार पटेल, आम चौपरा में पदस्थ रोजगार सहायक अयंक मिश्रा और ग्राम पंचायत ग्वारी में पदस्थ रोजगार सहायक कमलेश पटेल की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। जिला पंचायत सीईओ वर्मा ने बताया कि सभी को आदेश दे दिए गए हैं। इनके प्रभार आसपास की ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed