{"_id":"65ff0ea7a32e2d2ec205fea7","slug":"damoh-road-accident-bolero-and-auto-collide-on-damoh-panna-road-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दमोह-पन्ना मार्ग पर बोलेरो और ऑटो की टक्कर, एक दो हिस्से में बंट गया और दूसरा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दमोह-पन्ना मार्ग पर बोलेरो और ऑटो की टक्कर, एक दो हिस्से में बंट गया और दूसरा क्षतिग्रस्त
Sat, 23 Mar 2024 10:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:47 PM IST
सार
दमोह जिले से होकर गुजरने वाले दमोह-पन्ना मार्ग पर बोलेरो और ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो दो हिस्से में बंट गया और बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह-पन्ना मार्ग पर बनगांव के पास शनिवार दोपहर बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर ही दो हिस्सों में बंट गया। वहीं, बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हटा निवासी मुकेश पटेल हटा से ऑटो में दूध एवं फल के खाली कैरेट लेकर दमोह जा रहा था। तभी सामने से पर्यटन विभाग बुंदेलखंड, रीवा संभाग के प्रभारी ईई किशोर चौरसिया भोपाल से बोलेरो से हटा की ओर आ रहे थे। दो बनगांव के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालकों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बीच से दो हिस्सों में बंट गया एवं बोलेरो सड़क से उतरकर नीचे खेत में जा घुसी। घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
