{"_id":"6641fe2217c16ea7ff0d8663","slug":"damoh-relatives-kept-getting-deceased-woman-exorcised-by-placing-her-mobile-phone-near-her-ear-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोर अंधविश्वास: महिला को डॉक्टर ने मृत बता दिया, फिर भी परिजन कान के पास मोबाइल लगाकर झाड़-फूंक करवाते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोर अंधविश्वास: महिला को डॉक्टर ने मृत बता दिया, फिर भी परिजन कान के पास मोबाइल लगाकर झाड़-फूंक करवाते रहे
Mon, 13 May 2024 05:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 05:19 PM IST
सार
दमोह में हटा थाना एरिया के प्रेमपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कृति पति दीपचंद अहिरवार (28) शनिवार दोपहर ही अपने मायके आलमपुर कैथोरा से अपने ससुराल प्रेमपुरा गांव आई थी।
विज्ञापन
मोबाइल लगाकर झाड़-फूंक करवाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में नवविवाहिता कृति पति दीपचंद अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बाद परिजन उसके कान में मोबाइल लगाकर किसी ओझा से झाड़-फूंक कराते रहे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हटा थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव निवासी कृति पति दीपचंद अहिरवार अपने मायके बटियागढ़ तहसील के आलमपुर कैथोरा से अपने ससुराल प्रेमपुरा गांव आई थी। कुछ देर बाद शाम को अचानक तबियत खराब होने पर परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तभी कुछ अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के वार्ड में मृतका के कान में मोबाइल लगाकर किसी तांत्रिक से झाड़-फूंक कराते नजर आए। वार्ड के अंदर जब यह झाड़-फूंक चल रही थी, उसी दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 18 अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन
