फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Public hearing is not being held at Tendukheda headquarters

Damoh News: दमोह के इस ब्लॉक में लोगों की अजब परेशानी, सरकार से शिकायत करनी है तो 60 किमी का सफर करना होगा

Tue, 22 Oct 2024 07:40 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा एसडीम अविनाश रावत ने बताया मैं तो कार्यालय में  मौजूद हूं और जो आवेदन आते हैं, उन्हें अन्य विभागों को भेज देता हूं। जब उनसे पूछा गया कि आज जनसुनवाई में कितने आवेदन आए तो तेंदूखेड़ा तहसीलदार ने बताया कि मात्र एक आवेदन आया है।

विज्ञापन
Damoh Public hearing is not being held at Tendukheda headquarters
तहसील में मौजूद एक आवेदक

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर मंगलवार को जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर सामूहिक जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। हालांकि, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में इस मंगलवार को जनसुनवाई नहीं हो सकी, जिसके कारण लोगों को 60 किमी दूर दमोह जाकर कलेक्टर से अपनी शिकायतें दर्ज करानी पड़ीं।

विज्ञापन


इस मंगलवार जब जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों की उपस्थिति की जांच की गई, तो पता चला कि अधिकांश विभागों के अधिकारी अनुपस्थित थे। इस वजह से कई आवेदक निराश होकर बिना अपनी समस्याओं का समाधान पाए घर लौट गए, जबकि कुछ लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। तेंदूखेड़ा ब्लॉक में चार वर्ष पूर्व सामूहिक जनसुनवाई नियमित रूप से होती थी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर बैठकर शिकायतों का निपटारा करते थे। उस समय बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज होती थीं, लेकिन अब स्थिति यह है कि आवेदक ब्लॉक स्तर पर अपनी समस्याएं लेकर आते ही नहीं हैं, और जो आते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन


इस मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान केवल तहसील में एक आवेदन प्राप्त हुआ, जो प्रधानमंत्री किसान निधि योजना से संबंधित था। तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि आवेदक 2022 से इस योजना का लाभ नहीं पा रहा है और लगातार तहसील के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा की मौजूदा स्थिति 
तेंदूखेड़ा ब्लॉक में कृषि, जनपद, राजस्व, पीएचई, नगर परिषद, स्वास्थ्य, पशु पालन, शिक्षा, और जल संसाधन जैसे विभाग हैं। हालांकि, कई विभागों में अधिकारियों की अनुपस्थिति या गैर-जिम्मेदारी के कारण लोग अपनी शिकायतें सीधे सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करवा रहे हैं या दमोह जाकर कलेक्टर से मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed