फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Policeman got attacked in a moving bus in Damoh, the bus driver took the bus to the district hospital.

Damoh: दमोह में चलती बस में पुलिसकर्मी को आया अटैक, चालक बस लेकर पहुंचा जिला अस्पताल

Wed, 13 Dec 2023 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

दमोह में एक पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक आया है। वो बस से दमोह जा रहे थे, तभी दिल का दौरा पड़ गया। बस चालक बस लेकर ही अस्पताल पहुंच गया। पुलिस कर्मी का उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Damoh: Policeman got attacked in a moving bus in Damoh, the bus driver took the bus to the district hospital.
heart attack new - फोटो : istock

विस्तार

दमोह जिले के रनेह थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी को बुधवार दोपहर दमोह आते समय चलती बस में हार्टअटैक आ गया। इसके बाद चालक बस को लेकर सीधा जिला अस्पताल आया और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बस कंडक्टर बनमाली सेन ने बताया कि उनकी बस रनेह से कुंडलपुर होते हुए दमोह तक चलती है। इस बस में बैठकर रनेह थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पवन परस्ते भी किसी कार्य से दमोह आ रहे थे। तभी समन्ना रेलवे फाटक के समीप पुलिसकर्मी को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने बस में सफर कर रहे यात्रियों को दी और यात्रियों ने बस चालक को बताया। इसके बाद बस चालक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए बस से सीधे जिला अस्पताल ले आया। जहां मेन गेट पर बस खड़ी करने के बाद स्ट्रेचर पर लिटाकर पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी का इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed