{"_id":"6707c54f66d77757bd07df9b","slug":"damoh-police-action-against-three-shopkeepers-illegally-storing-firecrackers-firecrackers-worth-lakhs-seized-damoh-news-c-1-1-noi1223-2200149-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: अवैध रूप से पटाखा रखने वाले तीन दुकानदारों पर पुलिस की कार्रवाई, लाखों के पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: अवैध रूप से पटाखा रखने वाले तीन दुकानदारों पर पुलिस की कार्रवाई, लाखों के पटाखे जब्त
Thu, 10 Oct 2024 06:47 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:47 PM IST
सार
तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया कि पूरे जिले के विस्फोटक पदार्थ वाले लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उसके बाद भी कुछ लोग पटाखे छुपाकर रखे हैं। तेंदूखेड़ा में तीन दुकानदारों पर कार्रवाई कर पटाखे जब्त कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना की पुलिस ने गुरुवार को अवैध रूप से पटाखे रखने वाले तीन विक्रेताओं पर कार्रवाई कर विस्फोटक सामग्री को जब्त कर मामला भी दर्ज किया है। लाखों रुपये के पटाखे पुलिस ने जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मचा है। क्योंकि कुछ दिन बाद ही दिवाली का पर्व है और इसके चलते पहले से यह स्टॉक किया गया था।
विज्ञापन
बता दें पिछले साल दमोह के बड़ा पुल पर अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सात लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दमोह कलेक्टर ने जिले के सभी आतिशबाजी लाइसेंस निरस्त कर दिये थे।
विज्ञापन
इन जगहों पर की कार्रवाई
तेंदूखेड़ा पुलिस ने नगर के विद्यानगर में पहली कार्रवाई में यहां बड़ी तादात में पटाखे मिले। दूसरी कार्रवाई नगर के वार्ड चार में की गई। जबकि तीसरी कार्रवाई नगर के वार्ड 11 तारादेही रोड पर की गई। यहां भी बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। यहां से अनारदाने, कई तरह के तेज आवाज वाले पटाखे बोरियों में पकड़े गए। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से लाया गया और जब्ती की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा पुलिस ने तीनों विक्रेताओं पर मामला दर्ज किया है। इनमें दिनेश उर्फ़ कल्लू घोड़ी वाले पर पुलिस ने धारा-287 बीएनएस 5-9 (बी) (1) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यहां से पुलिस ने 18 कार्टून एवं एक प्लास्टिक की सफेद बोरी में पटाखे, फुलजरी विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसकी कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपये है।
दूसरी कार्रवाई वार्ड ग्यारह में शिवम पिता गया साहू पर की गई और इन पर भी धारा-287 बीएनएस 5-9 (बी) (1) (1-बी) बिस्फोटक अधिनियम 1864 के तहत मामला दर्ज किया है। यहां से पुलिस ने प्लास्टिक की 11 बोरियों में पटाखे फुलजरी, बम कीमती एक लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। तीसरी कार्रवाई वार्ड चार मनोज पिता शारदा साहू पर की गई।
यहां से पुलिस ने प्लास्टिक की बोरियों में पटाखे, फुलजरी, बम जब्त किए, जिनकी कीमत अस्सी हजार रुपये आंकी गई है। तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया कि पूरे जिले के विस्फोटक पदार्थ वाले लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उसके बाद भी कुछ लोग पटाखे छुपाए रखे हैं। तेंदूखेड़ा में तीन दुकानदारों पर कार्रवाई कर पटाखे जब्त कर मामला दर्ज किया है।
