फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh pair of bears attacked an elderly shepherd referred to Jabalpur from Damoh District Hospital in critical

Damoh News: रीछ के जोड़े ने बुजुर्ग चरवाहे पर किया हमला, गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

Sat, 23 Sep 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 03:37 PM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले में रीछ के जोड़े ने एक बुजुर्ग चरवाहे पर हमला कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Damoh pair of bears attacked an elderly shepherd referred to Jabalpur from Damoh District Hospital in critical
बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह की सिग्रामपुर वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत महुआखेड़ा गांव में जंगल गए बुजुर्ग चरवाहे पर रीछ के जोड़े ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रीछ को भगाने के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें, महुआखेड़ा गांव निवासी राखन पिता परम सिंह उम्र 70 वर्ष जंगल में अपने मवेशी की तलाश कर रहा था। तभी अचानक रीछ के जोड़े ने पीछे से हमला कर दिया, जिसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग व्यक्ति के सीने में रीछ के पंजे के काफी गहरे घाव हैं, जिससे हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर ले जाया गया। सिग्रामपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कई जंगली जानवर रहते हैं, जो आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed