फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh On the last Monday of Sawan, the cheers of Bam Bhole echoed in Jageshwardham Bandakpur

Damoh News: सावन का आखरी सोमवार आज, जागेश्वरधाम बांदकपुर में गूंजे बम भोले के जयकारे

Mon, 19 Aug 2024 10:25 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

आज सावन माह का आखिरी सोमवार है और रक्षाबंधन का पर्व भी है। इस कारण हजारों श्रद्धालु जागेश्वरधाम बांदकपुर आएंगे और महादेव को जल अर्पित करेंगे। सुबह से ही यहां भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

विज्ञापन
Damoh On the last Monday of Sawan, the cheers of Bam Bhole echoed in Jageshwardham Bandakpur
भगवान को जल अर्पित करते श्रद्धालु

विस्तार

दमोह जिले सहित समूचे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वरधाम बांदकपुर में आखिरी सावन सोमवार को बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित करने पहुंचे। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी, और जैसे ही पट खुले, एक-एक कर श्रद्धालुओं ने बाबा महादेव को जल अर्पित किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एडिशनल एसपी सहित जिले का समस्त पुलिस अमला बांदकपुर में तैनात है। मंदिर प्रबंधक के अनुसार आज सावन माह का आखिरी सोमवार है और रक्षाबंधन का पर्व भी है। इस कारण हजारों श्रद्धालु जागेश्वरधाम बांदकपुर आएंगे और महादेव को जल अर्पित करेंगे।

विज्ञापन

सुबह 4 बजे जैसे ही जागेश्वरधाम मंदिर के पट खुले, दमोह सांसद राहुल सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने एक-एक कर भगवान के दर्शन किए और जल अर्पित किया। पर्व के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग चुकी थी, जिसमें पुरुषों की संख्या अधिक थी क्योंकि महिलाएं रक्षाबंधन पर्व के चलते मंदिर नहीं पहुंच पाईं। इसके बाद जैसे ही सूर्योदय हुआ, धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ने लगी और मंदिर परिसर के बाहर तक श्रद्धालु लाइन में लगे हुए थे। कोई पैदल, तो कोई बाइक और बस के साधनों से जागेश्वरधाम बांदकपुर पहुंचा। सावन माह में पूरे प्रदेश से श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ को जल अर्पित करने पहुंचते हैं। इसके अलावा, हजारों कांवरिया भी मां नर्मदा का जल लेकर बांदकपुर आते हैं। सावन का आखिरी सोमवार होने के साथ-साथ रक्षाबंधन पर्व होने के कारण यहां और भी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के साथ हिंडोरिया थाने के पुलिस बल और पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पर्व के चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है और शाम तक हजारों भक्त भगवान जागेश्वरनाथ को जल अर्पित करने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed