फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh No clue was found about the missing girl students

Damoh News: लापता छात्राओं का कोई सुराग नहीं, पुलिस ने होटल में छापा मारा, एक लड़की ने की परिजनों से बात

Tue, 30 Jul 2024 05:16 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

सोमवार को लापता हुई चार में से एक छात्रा ने मंगलवार सुबह अपने परिजनों से बात की। उसने सिर्फ इतना बताया कि वह दमोह से दूर आ गई है। वह पढ़ाई के साथ जॉब भी करना चाहती है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन
damoh No clue was found about the missing girl students
कोतवाली लाए गए युवक-युवतियां।

विस्तार

दमोह के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली चार छात्राओं के लापता होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने बस स्टैंड स्थित एक होटल में छानबीन की, जहां तीन युवक और युवतियां मिलीं, लेकिन लापता छात्राओं का पता नहीं चला। इनसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। 

विज्ञापन


इस बीच, एक लापता छात्रा ने अपने परिजनों से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए संपर्क किया। उसने बताया कि वह दमोह से बहुत दूर है। पढ़ाई के साथ जॉब करना चाहती है। छात्रा ने जगह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कॉल थोड़ी देर में कट गया, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। मामला तब सामने आया जब छात्राएं सोमवार को कॉलेज में किताबें जमा करने के बहाने घर से निकलीं लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचीं। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने दमोह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला था। बताया गया कि छात्राएं कॉलेज में अपनी कक्षाओं में भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने भी अपने स्तर पर छात्राओं की तलाश तेज कर दी है। निजता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बनाई टीमें
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चारों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। शहर के सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि छात्राओं की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। इस घटना से परिवार और समुदाय में चिंता का माहौल है, और सभी उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच, मंगलवार सुबह एक छात्रा के परिजनों को आए कॉल से एक पहलू यह भी सामने आया है कि छात्राएं खुद ही कहीं चली गई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed