{"_id":"66081f0d019c78ca160fed12","slug":"damoh-news-youth-tried-to-commit-suicide-in-front-of-minister-lakhan-patel-bungalow-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मंत्री के बंगले के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, नेता के भतीजे पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मंत्री के बंगले के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, नेता के भतीजे पर लगाया ये आरोप
Sat, 30 Mar 2024 07:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:48 PM IST
सार
राज्यमंत्री लखन पटेल के बंगले के सामने एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक का आरोप है कि मंत्री के भतीजे ने 66 हजार रुपये लिए थे, अब मंत्री के नाम की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से विधाायक और पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल के पलंदी चौराहा स्थित बंगले के सामने एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना शनिवार शाम की है। युवक का आरोप है कि मंत्री के भतीजे ने उससे फोन-पे एप के माध्यम से 66,000 रुपये लिए हैं। लेकिन अब वापस नहीं कर रहा। जब वह पैसे मांगता है तो उनके भतीजे का कहना है कि उनके फूफा जी मंत्री हैं, पूरे मध्यप्रदेश में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए वह आत्मदाह करने पहुंचा है।
विज्ञापन
हालांकि, समय रहते कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया है। इससे पहले युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था और माचिस से आग लगाने का प्रयास भी कर रहा था। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के सीतानगर निवासी लखन गडरिया नाम के युवक का आरोप है कि लखन पटेल के साले का बेटा नितेश पटेल जिसने उससे फोन पे एप के माध्यम से तीन किस्तों में 30,000, 30,000 और फिर 6,000 कुल मिलाकर 66,000 रुपये लिए थे। लेकिन अब जब वह पैसे वापस मांग रहा है तो नितेश पटेल उसे धमका रहा है।
विज्ञापन
युवक का कहना है कि नितेश पटेल उसे धमकी दे रहा है कि उसके फूफा जी राज्यमंत्री हैं। पूरे मध्यप्रदेश में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए वह दुखी है और मंत्री के घर के सामने आत्मदाह करने जा रहा है। उसने अपने ऊपर पेट्रोल भी छिड़क लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर कर दी और पुलिस उस युवक को पड़कर कोतवाली ले गई। इस मामले में कोतवाली टीआई आनंद सिंह का कहना है कि युवक के द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास किया जा रहा था। उसे पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मंत्री बोले- ठेकेदारी की पार्टनरशिप के लेन-देन का है मामला
इस घटनाक्रम को लेकर राज्यमंत्री लखन पटेल का कहना है, मैं अपने घर में ही था। मुझे भी पता नहीं चला कि यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर हो गया। बाद में व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरे घर के सामने ऐसा घटनाक्रम हो गया है। जब मैंने इस मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया वह और दूसरा नितेश पटेल यह दोनों कटनी में ठेकेदारी करते थे।
उनके बीच ठेकेदारी के बिल भुगतान का लेन-देन हुआ है। जो राशि फोन पे से दी गई है। उसके अलावा भी एक लाख रुपये का चेक भी आत्मदाह करने वाले युवक ने नितेश पटेल को दिया है। नितेश पटेल मेरा करीबी रिश्तेदार नहीं है। लेकिन समाज के नाते कहीं न कहीं से रिश्तेदार जरूर लगता है। मैं दोनों को जानता हूं, क्योंकि दोनों मेरे क्षेत्र के हैं। अब इसकी सच्चाई पुलिस खुद उस युवक के माध्यम से सबके सामने रख देगी। मेरा इस पूरे मामले में कहीं कोई लेना-देना नहीं है।
