{"_id":"655e30b6cbd340d3d50ac59f","slug":"damoh-news-walls-of-model-college-shook-due-to-gunpowder-explosion-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बारूद के विस्फोट से मॉडल कॉलेज की दीवारें हिलीं, खिड़कियां हुईं धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बारूद के विस्फोट से मॉडल कॉलेज की दीवारें हिलीं, खिड़कियां हुईं धराशाई
Wed, 22 Nov 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:17 PM IST
सार
दमोह जिले में बारूद के विस्फोट से मॉडल कॉलेज की दीवारें हिल गईं। साथ ही कॉलेज की खिड़कियां धराशाई हो गईं। पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री से जब्त किए गए विस्फोटक को बरपटी गांव में नष्ट किया।
विज्ञापन
खिड़कियां हुईं धराशाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले बरपटी गांव में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री से जब्त किए गए करीब 90 किलो विस्फोटक को मंगलवार शाम नष्ट किया था। धमाका इतना जोरदार था कि आधे शहर के लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। वहीं, समीप ही संचालित होने वाले शासकीय मॉडल कॉलेज की दीवारें हिल गईं और कई खिड़कियां धराशाई हो गईं। इसके अलावा बहुत सी खिड़कियों के कांच फूट गए।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार शाम अचानक से जमीन में कंपन होने के कारण लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ और सोशल मीडिया पर लोग इस बात की पुष्टि करने लगे कि आखिर भूकंप कहां आया है। लेकिन कुछ ही देर में वह वीडियो भी सामने आ गया, जिसमें पुलिस की बीडीएस टीम के द्वारा न्यायालय के निर्देश पर उस विस्फोटक को नष्ट किया, जिसे बड़े पुल की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद जब्त किया गया था। न्यायालय के निर्देश पर दमोह पुलिस और सागर की बंब स्कॉड टीम के द्वारा बरपटी गांव में 90 किलो विस्फोटक को नष्ट किया था, जिसका धमाका इतना तेज था कि आसपास का क्षेत्र दहल गया और लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ।
विज्ञापन
मॉडल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य केके दुबे ने बताया कि मंगलवार को पुलिस के द्वारा जिस विस्फोटक को नष्ट किया है। उसके धमाके में 15 से अधिक खिड़कियों के कांच फूट गए और कई खिड़कियां अपने स्थान से निकल गईं। जहां धमाका हुआ, उससे महज दो सौ मीटर की दूरी पर यह मॉडल कॉलेज है। बिल्डिंग को कितना नुकसान हुआ, अभी इसकी जानकारी नहीं ली है। लेकिन निरीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
