फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Valmiki And Ahirwar societal Conflict one youth injured

Damoh News: वाल्मीकि और अहिरवार समाज में विवाद, छुआछूत को लेकर युवक पर बंदूक की बट से हमला

Mon, 23 Oct 2023 08:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 23 Oct 2023 08:11 PM IST
सार

दमोह जिले में वाल्मीकि और अहिरवार समाज के बीच काफी दिन से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छुआछूत को लेकर शुरू हुई बहस के बाद एक युवक को बंदूक की बट मारकर घायल कर दिया है।  
 

विज्ञापन
Damoh News: Valmiki And Ahirwar societal Conflict one youth injured
दमोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में वाल्मीकि और अहिरवार समाज के बीच काफी दिन से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छुआछूत को लेकर शुरू हुई बहस के बाद एक युवक को बंदूक की बट मारकर घायल कर दिया है। दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में नरसिंहगढ़ के एक युवक पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पूरा विवाद छुआछूत को लेकर है, जो काफी समय से दोनों पक्षों में चल रहा है। 
विज्ञापन


अहिरवार समाज के लोगों ने रविवार रात को वाल्मीकि समाज के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके सिर पर कट्टे की बट से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। परिजन घायल युवक को नरसिंहगढ़ चौकी लेकर पहुंचे और वहां उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घायल युवक आकाश वाल्मीकि का कहना है कि उनके बीच पहले से विवाह चल रहा है। उस समय एक साथ नल आते थे। पानी भरने के लिए सभी लोग पहुंचते थे। अहिरवार समाज के लोगों का कहना था कि तुम वाल्मीकि समाज से हो। निचली जाति के हो, इसलिए साथ में पानी नहीं भर सकते। इस दौरान उन्होंने मेरी बहन के साथ छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज है। तभी से आरोपियों से उनका विवाद चल रहा है। रात में आरोपी हेमराज, बंटी, छोटू, रवि और नन्हे मेरे पास पहुंचे और मुझसे शराब पिलाने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो आरोपियों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। कट्टे की बट से मेरे सिर में चोट पहुंचाई। सभी ने मिलकर पीटा। घायल युवक की मां ने बताया कि मैं जब बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने मेरे साथ भी मारपीट की। पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप भी लगे हैं। परिवार के लोगों ने चौकी में पहुंचकर काफी देर तक अपना गुस्सा जाहिर किया। हालांकि पुलिस ने  घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed