फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Unknown dead bodies kept in the district hospital were infested with insects

Damoh News: जिला अस्पताल में रखे अज्ञात शवों में पड़ गए थे कीड़े, कलेक्टर के निर्देश पर दफनाए गए

Tue, 03 Oct 2023 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

Damoh News: दमोह के जिला अस्पताल में रखे दो अज्ञात शवों में कीड़े पड़ गए थे और उनसे बदबू आ रही थी। अस्पताल प्रबंधन की जानकारी के बाद कलेक्टर ने दोनों शवों को दफनाने का निर्देश दिया, जिसके बाद सोमवार शाम को दोनों शव दफनाए गए। 

विज्ञापन
Damoh News: Unknown dead bodies kept in the district hospital were infested with insects
अज्ञात शवों को दफनाते सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल के शव गृह में रखे दो अज्ञात शवों को सोमवार शाम कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेश के बाद मुक्ति धाम में दफना दिया गया। यह दोनों शव लावारिस थे और अस्पताल के शव गृह में रखे थे, लेकिन नगर पालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण इन्हें दफनाया नहीं जा सका था। जिससे शवों में कीड़े लग गए थे और उनसे बदबू आने लगी थी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कलेक्टर को दी। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देश पर एसडीम आरएल बागरी के नेतृत्व में शवों का पंचनामा किया गया। कलेक्टर के आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने शाम को इन शवों को दफना दिया। दफनाने की कार्रवाई सोमवार देर शाम तक की गई। बता दें कि पहला अज्ञात शव देहात थाना क्षेत्र आने वाली सागर नाका चौकी के रेलवे ट्रैक पर मिला था। वहीं दूसरा शव जिले के तारादेही थान क्षेत्र में मिला था।
विज्ञापन


विज्ञापन


तीसरे शव का किया अंतिम संस्कार
एक तीसरे शव का अंतिम संस्कार अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। बता दें, 13 जून को दमोह के अस्पताल चौराहा स्थित मानस भवन के सामने रह रहा गुलाब चंद्र पिता दयालीराम रैकवार 68 वर्ष जब बीमार हो गया, तो उसे दमोह के युवा प्रकाश गोस्वामी ने मानवीयता का परिचय देते हुए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा था। इस दौरान 1 अक्टूबर की रात्रि में उसकी मौत हो जाने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव द्वारा की गई। इसके बाद दमोह के युवाओं ने ठाना कि क्यों ना इसका अंतिम संस्कार करें। दमोह वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके और रेंजर दमोह विक्रम चौधरी के निर्देशन में डिपो में पदस्थ वन विभाग अधिकारी अवस्थी द्वारा अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई और उसके बाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed