फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Two youths beat up a policeman in Damoh, video went viral on social media

Damoh News: दमोह में दो युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 27 Aug 2023 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

Damoh News: दमोह में दो युवकों ने एक यातायात पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Damoh News: Two youths beat up a policeman in Damoh, video went viral on social media
पुलिसकर्मी को पीटते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों की सुरक्षा करना पुलिस का काम है, लेकिन दमोह में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक पुलिसकर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दमोह में पुलिस को ही सुरक्षा की जरूरत है।  
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां गीतेश अठ्या और गोलू साहू नाम के दो युवक यातायात पुलिस के जवान के साथ मारपीट कर रहे हैं।  वीडियो में दोनों युवक कह रहे हैं कि पुलिसकर्मी ने उन्हें गालियां दी जबकि पुलिसकर्मी कह रहा है कि उसने गाली नहीं दी, वह वर्दी में है, उसके साथ कैसे अभद्रता कर सकते हो। जब यह युवक लगातार पुलिसकर्मी को गाली देते रहे तो उसने एक युवक पर हाथ छोड़ दिया और इसके बाद ही यह दोनों युवक भड़क गए और पुलिसकर्मी के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी, जो कि वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। जब यह यातायात पुलिस का जवान इन युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ता है, तो वह दोनों वहां से भाग निकलते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद बताया जा रहा है कि इन दोनों लोगों को पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।  
विज्ञापन


वहीं, यह बात भी सामने आ रही है कि यह वायरल वीडियो सीएम के दमोह आगमन के एक दिन पहले 22 अगस्त की रात का है, जो रविवार को वायरल हुआ है। आसपास के कई जिलों के पुलिस जवान मुख्यमंत्री के दमोह आगमन पर ड्यूटी के लिए दमोह पहुंचे थे और इसी दौरान इस पुलिसकर्मी का विवाद इन दोनों युवकों के साथ हो गया। मारपीट करने वाले युवकों का कहना था कि उन्होंने पुलिसकर्मी से समय पूछा तो उसने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed