फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Two parties clashed over a dispute of five thousand rupees, four injured in knife and stick attack

Damoh News: पांच हजार रुपये के विवाद पर आपस में भिड़े दो पक्ष, चाकू और लाठियों के हमले में चार घायल

Thu, 23 Nov 2023 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 02:41 PM IST
सार

Damoh News: दमोह में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर चाकू-लाठियों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Damoh News: Two parties clashed over a dispute of five thousand rupees, four injured in knife and stick attack
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत पैसे के लेनदेन पर यादव और मुड़ा समाज के लोग बुधवार रात आपस में भिड़ गए। घटना में दोनों पक्षों ने चाकुओं और लाठियों से हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी हैं। वहीं, अस्पताल में भी विवाद हुआ, जिसके बाद बढ़ी संख्या में पुलिस बल अस्पताल में तैनात रहा।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार जबलपुर नाका क्षेत्र के शक्तिनगर कालोनी निवासी जयदीप चौहान ने बताया कि उसका पांच हजार रुपये का लेनदेन अमचौपरा निवासी सरजू यादव के साथ था। बुधवार रात जब उनके द्वारा पैसे मांगे गए तो विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान सरजू यादव ने पैसे देने से इनकार करते हुए अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के आरोप है कि समय पर पैसे ना देने के कारण उन पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना में जहां यादव पक्ष के सरजू यादव को चोट आई है। वहीं, मुड़ा परिवार के तीन लोग भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों का यह आरोप है कि उन पर चाकुओं और लाठियां से हमला किया गया है। वहीं, घायल सरजू यादव का कहना है कि विनोद मुड़ा, दीपक मुड़ा और परिवार के लोगों ने मेरे ऊपर चाकू, लाठियां से हमला किया है, जिससे मैं घायल हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पर मौके पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में जबलपुर नाका चौकी सहित देहात थाना से भी पुलिस बल पहुंचा। देहात थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर ने मामले की जानकारी ली पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


घटना के बाद तोड़फोड़ के आरोप
इस विवाद के बाद जहां दोनों पक्षों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, जिला अस्पताल में इलाजरत मुड़ा परिवार के लोगों का कहना है कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पर व वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है और जिला अस्पताल में भी उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। स्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मुड़ा परिवार के घर में सुरक्षा मुहैया कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed