फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Two parties clash in old enmity in Damoh's Baheria, seven injured in bloody conflict

Damoh News: दमोह के बहेरिया में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, खूनी संघर्ष में सात घायल

Fri, 16 Feb 2024 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 16 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

दमोह के बहेरिया गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी और हथियारों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 

विज्ञापन
Damoh News: Two parties clash in old enmity in Damoh's Baheria, seven injured in bloody conflict
दमोह में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरिया गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर जमकर हथियार, लाठियां चली। इससे दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के चार और दूसरे के तीन लोग शामिल हैं। सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह और प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से घायल हुए लोगों में गजेंद्र लोधी, इंदर लोधी, छोटू और नरेंद्र लोधी है। इन्हें सिर, हाथ-पैर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। छोटू ने बताया कि नेपाल सिंह, भन्नू और नन्नू ने हथियार, लाठी, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जान बचाकर भागे। दूसरे पक्ष ने भी नोहटा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें नेपाल सिंह, भन्नू और नन्नू लोधी घायल हुए हैं। उनका इलाज सामूदायिक अस्पताल नोहटा में किया गया। घटना की जानकारी लगते ही नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश कि चलते दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें गजेंद्र लोधी पक्ष के चार लोग घायल हैं। नेपाल सिंह ने नोहटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed