{"_id":"65a0f64a0ad4a174a1017879","slug":"damoh-news-sarpanch-dies-after-being-hit-by-a-truck-filled-with-gas-cylinder-at-tezgarh-bus-stand-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: तेजगढ़ बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चपेट में आने से सरपंच की मौत, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: तेजगढ़ बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चपेट में आने से सरपंच की मौत, वाहन जब्त
Fri, 12 Jan 2024 01:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:50 PM IST
सार
दमोह के तेजगढ़ बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चपेट में आने से सरपंच की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सरपंच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के तेजगढ़ बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत समदई के सरपंच को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। घटना की जानकारी लगते ही तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत समदई के सरपंच प्रकाश पिता हरप्रसाद अहिरवार (48) निवासी पटेरिया माल गुरुवार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से तेजगढ़ बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। उसी समय दमोह की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक MP-04 GB-7864 से बाइक की सीधे ड्राइवर की तरफ भिड़ंत हो गई, जिसमें घटना स्थल पर ही सरपंच प्रकाश अहिरवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा 108 के पायलट सुखदेव बेन डाक्टर अभिमन्यु सेन मौके पर पहुंचे। साथ ही बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रही डायल 100 ने घटना की जानकारी तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को उठाकर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा भेजा गया। शुक्रवार सुबह मृतक सरपंच का पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम हुआ और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच प्रकाश अहिरवार अपनी बाइक से झलौन मार्ग की ओर से आ रहे थे। दमोह की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के ड्राइवर की तरफ सीधे टकरा गए गए। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, हादसे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यदि बाइक सवार सरपंच हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। लेकिन वह बिना हेलमेट के थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
