फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Retired teacher got his 13th class cards printed while he was alive

MP News: जीवित रहते छपवा दिए खुद की तेरहवीं के कार्ड, पत्नी और बेटा भी जता रहे सहमति, जानें क्या है मामला

Fri, 29 Mar 2024 02:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

रिटायर्ड शिक्षक के इस निर्णय में पत्नी ममता सोनी और बेटे प्रवीण सोनी की पूर्ण सहमति है। 31 मार्च को यह तेरहवीं कार्यक्रम होगा। सोनी ने कहा कि इस दिन मुझे भी मृत समझा जाए।

विज्ञापन
Damoh News: Retired teacher got his 13th class cards printed while he was alive
रिटायर्ड शिक्षक की तेरहवीं का कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरती पर जन्म लेने वाले प्रत्येक इंसान की मृत्यु के बाद ही उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं कार्यक्रम होता है, लेकिन दमोह शहर के फुटेरा वार्ड एक में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी जिंदा रहते ही खुद अपनी तेरहवीं करा रहे हैं। उनके इस निर्णय में पत्नी ममता सोनी और बेटे प्रवीण सोनी की पूर्ण सहमति है। 31 मार्च को यह तेरहवीं कार्यक्रम होगा। सोनी ने कहा कि इस दिन मुझे भी मृत समझा जाए।

विज्ञापन


दो साल पहले लिया था संकल्प
रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी का कहना है कि उनके मन में दो साल पहले यह भाव आया था। इसलिए तिथि निर्धारित करने उन्होंने नाते रिश्तेदारों को विस्मरण पत्र भेजा है। वे 31 मार्च को श्री देव बांके बिहारी ताम्रकार मंदिर में तेरहवीं का आयोजन करने जा रहे हैं। अब तक उन्होंने 300 से ज्यादा आमंत्रण वितरित करा दिए हैं।
विज्ञापन

  
शासकीय रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी 63 ने अपने निधन से पहले अपनी तेरहवीं करा रहे हैं। उन्होंने जो आमंत्रण पत्र छपवाया है। उसमें स्पष्ट उल्लेख किया है कि सूचित करना पड़ रहा है कि जय प्रकाश सोनी की आत्मा का निधन हो गया है। उनके आत्म विहीन शरीर के स्वस्थ रहने के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया जा रहा है। सोनी ने बताया कि उनका भरा पूरा परिवार है। बेटा प्रवीण सोनी उनकी पूरी देखरेख करता है। मगर उनके मन में ऐसा भाव आया है। इसलिए उन्होंने रिश्तेदार और परिचितों के बीच में तेरहवीं का कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया। वे सभी को जीवित रहते हुए खुद का मृत्यु भोज दे रहे हैं। सोनी ने इसके लिए बकायदा कार्ड छपवाया है। जिसमें 31 मार्च को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने बताया उनके पिताजी का निधन 30/8/1990 को हुआ था माताजी का निधन 31/10/2009 को हुआ था। इसी तारीख को उन्होंने अपने माता-पिता की तिथि समझा और 31/3/2024 को उन्होंने भी अपने निधन की तारीख बताई। उन्होंने कहा कि धरती पर अब केवल उनका शरीर रहेगा, जिसमें आत्मा नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed