फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News MLA Uma Devi cried after hugging Shivraj Singh Chauhan

Damoh News: शिवराज के गले लगकर रो पड़ीं हटा विधायक उमा देवी, पूर्व सीएम की आंखों से भी निकले आंसू

Fri, 15 Dec 2023 04:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 04:32 PM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री न बनाने का दर्द महिलाओं में देखा जा रहा है। महिलाएं शिवराज सिंह चौहान से मिलते ही यह दर्द भी बयां कर रही हैं। क्योंकि शिवराज ने महिलाओं के बीच भाई की छवि बनाई थी।

विज्ञापन
Damoh News MLA Uma Devi cried after hugging Shivraj Singh Chauhan
शिवराज के गले लगकर रो पड़ीं विधायक उमा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में हटा विधायक उमा देवी खटीक जब पूर्व मुख्यमंत्री से भोपाल में मिलीं तो उनके गले लगकर रो पड़ी। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की आंखों से भी आंसू निकल आए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


बता दें, पूर्व सीएम शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री न बनाए जाने के बाद तरह-तरह के फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच दमोह की हटा विधानसभा से तीसरी बार भाजपा से निर्वाचित हुई विधायक उमा देवी खटीक मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से गले लगकर रो पड़ीं, जिनकी तस्वीरें अब  सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल, विधायक उमा देवी खटीक शिवराज सिंह चौहान की करीबी मानी जाती हैं और उनके पुनः मुख्यमंत्री न बनने की टीस के चलते वह अपने आप को संभाल नहीं पाईं। यह भी कहा जा रहा है, प्रदेश भर की बहनों के भाई कहलाने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह को उमा देवी खटीक भी अपना भाई मानती हैं। इस तरह के सियासी घटना क्रम के बाद उनका भाई के साथ प्रेम झलक पड़ा। हालांकि, जब हटा विधायक से इस बारे में बात करनी चाही तो उनके भोपाल में व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed