{"_id":"6524e9317d49a0f8eb02b4d5","slug":"damoh-news-loss-worth-lakhs-due-to-fire-in-fruit-market-more-than-half-a-hundred-hand-carts-burnt-to-ashes-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: फल मार्केट में आग लगने से लाखों का नुकसान, आधा सैकड़ा से अधिक हाथ ठेला जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: फल मार्केट में आग लगने से लाखों का नुकसान, आधा सैकड़ा से अधिक हाथ ठेला जलकर खाक
Tue, 10 Oct 2023 11:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:33 AM IST
सार
Damoh News: दमोह के फल बाजार में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कई हाथ ठेले जल गए, वहीं व्यापारियों का लाखों रुपये की नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फल बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह कोतवाली क्षेत्र के कचौरा बाजार स्थित फल मार्केट में सोमवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें करीब एक दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गई और दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बता दें यह शहर का प्रमुख फल मार्केट है, जहां से पूरे जिले में फलों की बिक्री होती है। सोमवार की रात करीब 1:00 बजे जब इस मार्केट से आग की लपटें उठी तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक आग बुझ पाती व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।
फल व्यापारी अक्षय खटीक ने बताया कि उसकी फल की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी और जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी दुकान के अलावा करीब एक दर्जन दुकानों से आग की लपटें उठ रही थी। इस आगजनी की घटना में उनका करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, इसके अलावा हाथ ठेले पर जो लोग फलों का विक्रय करते हैं, उनके हाथ ठेले भी आग की लपटों में आ गए और करीब आधा सैकड़ा हाथ ठेले जल गए। आग की घटना करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान फल व्यापारियों के द्वारा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हुई इसमें शॉर्ट सर्किट मुख्य वजह है या किसी के द्वारा इस फल मार्केट में आग लगाई गई है।