{"_id":"6536855b89a04250910125a5","slug":"damoh-news-indore-bound-bus-mowed-down-two-youths-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: इंदौर जा रही यात्री बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, सागर से लोट रहे थे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: इंदौर जा रही यात्री बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, सागर से लोट रहे थे युवक
Mon, 23 Oct 2023 08:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:08 PM IST
सार
दमोह जिले के मेलवारा गांव में इंदौर जा रही बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक गंभीर घायल है। उसका नाम लट्टू प्रजापति है।
विज्ञापन
दमोह में बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के मेलवारा गांव में इंदौर जा रही बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक गंभीर घायल है। उसका नाम लट्टू प्रजापति है। मामला रविवार रात का है। सागर के बंडा से इंदौर जा रही बस के चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम लट्टू प्रजापति है, जो पथरिया ब्लॉक के सूखा गांव का रहने वाला है। बाइक सवार दूसरे युवक को भी चोट आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल के भाई तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि उनके भाई सागर से बाइक पर सवार होकर पथरिया रहे थे। मेलवारा के पास पथरिया से जा रही बस के चालक ने साइड नहीं दी और उनके भाई बस से टकरा गए। इस कारण उनके सिर और अन्य जगह काफी चोटें आई हैं। खबर मिलते ही पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी रामबाई परिहार भी मौके पर पहुंची। 108 वाहन भी मौके पर पहुंचे और। घायलों को पहले पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। बस चालक के भी पैर में चोट आई है। बस के अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे।
विज्ञापन
