{"_id":"653d3731feea5cca200ca011","slug":"damoh-news-helper-died-while-repairing-transformer-dead-body-remained-hanging-above-police-brought-it-down-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: ट्रांसफॉर्मर में सुधार करते समय हेल्पर की मौत; ऊपर ही लटका रहा शव, पुलिस ने नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: ट्रांसफॉर्मर में सुधार करते समय हेल्पर की मौत; ऊपर ही लटका रहा शव, पुलिस ने नीचे उतारा
Sat, 28 Oct 2023 10:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:00 PM IST
सार
Damoh: दमोह से ट्रांसफॉर्मर में बिजली सुधार कार्य करते समय करंट लगने से बिजली हेल्पर की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से बिजली हेल्पर ट्रांसफॉर्मर से चिपक गया। हालांकि पुलिस ने शव को नीचे उतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में शनिवार दोपहर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बिजली सुधार कार्य करते समय करंट लगने से एक बिजली हेल्पर मोहन पटेल की मौत हो गई। उसके बाद उसका शव वहीं लटका रहा। यह घटना मगरोन थाना क्षेत्र के कनोरा रामनगर गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। फिर पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लाइन मैन के साथ कार्य करने वाला खेराकुंआ गांव निवासी बिजली हेल्पर मोहन पटेल शनिवार की दोपहर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बिजली सुधार कार्य कर रहा था। तभी अचानक उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मगरोन थाना प्रभारी को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि लाइन मैन हमीद खान के द्वारा मोहन पिता कन्हैया पटेल (50) को काम करने के लिए लगाया गया था। वह पिछले 20 वर्षों से बिजली सुधार का काम करता था। उसके बदले लाइन मैन के द्वारा हर महीने पैसे दिए जाते थे।
विज्ञापन
अभी दो दिन पूर्व ही लाइन मैन के कहने पर ग्राम कनौरा के जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदला गया था। उसे चालू करने के लिए शनिवार को मोहन गया हुआ था। जैसे ही बिजली ट्रांसफॉर्मर को चालू किया गया, वह करंट की चपेट में आ गया और उसी ट्रांसफॉर्मर में चिपक कर उसकी मौत हो गई। मगरोन थाना को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ स्वास्थ केंद्र भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
