फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Garbage vehicles stopped operating due to lack of diesel dirt seen on city roads

Damoh News: कचरा वाहनों में डीजल न होने से संचालन बंद, शहर की सड़कों पर दिखी गंदगी

Sat, 16 Dec 2023 05:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 05:46 PM IST
सार

दमोह शहर की सड़कों पर इन दिनों गंदगी दिख रही है। बताया जा रहा है कि कचरा फेंकने वाले वाहन में डीजल नहीं है, जिसके चलते उनका संचालन बंद पड़ा है।

विज्ञापन
Damoh News Garbage vehicles stopped operating due to lack of diesel dirt seen on city roads
कचरा वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह नगर पालिका क्षेत्र में लोगों के घरों से कचरा उठाने के लिए करीब पांच साल से 39 कचरा वाहन चलाए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा संचालित इन कचरा वाहनों को नियमित रूप से प्रत्येक वार्ड में भेजा जाता है। जो लोगों के घरों से कचरा एकत्रित करते हैं और सड़कों से भी कचरा उठाते हैं।लेकिन शनिवार के दिन यह वाहन शहर के किसी भी वार्ड में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


जब इसके पीछे के कारण पता किया तो पता चला कि जिस पेट्रोल पंप से इन वाहनों में डीजल डलता है, वहां पर डीजल का स्टॉक नहीं है। इसलिए वाहनों का संचालन नहीं हो पाया है। एक दिन ही कचरा वाहन वार्ड में नहीं पहुंचा, जिससे काफी कचरा एकत्रित हो गया है। शहर के सभी वार्ड में कचरा डंप करने के लिए पॉइंट भी बनाए गए हैं, जहां से कचरा नियमित रूप से उठाया जाता है। लेकिन घरों से रोज निकलने वाले कचरे को लोग सीधे वाहनों में डाल देते हैं, जिससे डंपिंग पॉइंट पर कचरा कम एकत्रित होता है।
विज्ञापन


कचरा वाहन न पहुंचने के कारण शनिवार को प्रत्येक वार्ड में कचरे की मात्रा ज्यादा दिखाई दे रही है। सफाई प्रभारी विकास तिवारी का कहना है कि टंडन पेट्रोल पंप से वाहनों में डीजल डलवाया जाता है। बीते दो दिनों से डीजल का स्टॉक न होने के कारण वाहनों का डीजल समाप्त हो गया। इसलिए शनिवार को कचरा वाहन वार्ड में नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed