फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Fire broke out in a goods train bogie filled with coal

Damoh News: कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी से उठा धुआं, दमोह स्टेशन पर फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई गई आग

Mon, 01 Apr 2024 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Apr 2024 02:43 PM IST
सार

मालगाड़ी कटनी से बीना की ओर जा रही थी। बांदकपुर स्टेशन के समीप सुबह 10 बजे जब मालगाड़ी पहुंची तो कोयले की एक बोगी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। 

विज्ञापन
Damoh News: Fire broke out in a goods train bogie filled with coal
आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले ही कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई और धुआं उठने लगा। इसके बाद प्लेटफार्म क्रमांक एक से कुछ ही दूरी पर मालगाड़ी को रोका गया और फायर ब्रिगेड की मदद से कोयले की आग को बुझाया गया। इसके बाद मालगाड़ी को सागर की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया सोमवार की सुबह कोयले से भरी एक मालगाड़ी कटनी से बीना की ओर जा रही थी। बांदकपुर स्टेशन के समीप सुबह 10 बजे जब मालगाड़ी पहुंची तो कोयले की एक बोगी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। तत्काल ही वहां के कर्मचारियों ने दमोह रेलवे स्टेशन पर सूचना दी और मालगाड़ी को दमोह स्टेशन पर रुकवाया।  
विज्ञापन


पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के समीप बोगी खड़ी कर दी गई, जिससे धुआं निकल रहा था तत्काल ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और ओएसी लाइन बंद कर पानी की मदद से कोयले की आग को बुझाया गया। जब कोयले से धुआं निकालना पूर्ण रूप से बंद हो गया तो करीब 11 बजे मालगाड़ी को सागर की ओर रवाना किया गया कोई बड़ी हानि नहीं हुई समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ से आरक्षक राजीव मिश्रा, कोतवाली से आरक्षक बृजेंद्र मिश्रा, सौरव जैन, मनोज पांडे और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed