{"_id":"65dd9b986872ec40c109a661","slug":"damoh-news-drunken-constable-lying-on-cart-under-influence-of-alcohol-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शराब के नशे में हाथ ठेले पर पड़ा था शराबी आरक्षक, जबलपुर नाका के समीप का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शराब के नशे में हाथ ठेले पर पड़ा था शराबी आरक्षक, जबलपुर नाका के समीप का नजारा
Tue, 27 Feb 2024 01:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:51 PM IST
सार
दमोह जिले में शराब के नशे में हाथ ठेले पर शराबी आरक्षक पड़ा हुआ था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ठेले पर पड़ा हुआ आरक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में एक शराबी आरक्षक का शराब के नशे में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देश भक्ति जन सेवा का नारा देने वाली पुलिस का एक आरक्षक सोमवार शाम शराब के नशे में हाथ ठेले पर पड़ा दिखाई दिया, जो वर्दी पहने हुए था।
विज्ञापन
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसने भी इसे देखा सभी ने इसे गलत बताया है। जबलपुर नाका के समीप का यह नजारा बताया जा रहा है, जिसमें एक पुलिस आरक्षक शराब के नशे में दूसरे शराबी के साथ हाथ ठेले पर पड़ा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने जब इस आरक्षक को इस हालत में देखा तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह आरक्षक कहां पदस्थ है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन एक आरक्षक के द्वारा इस तरह से वर्दी पहनकर शराब के नशे में हाथ ठेले पर पड़ा होना, लोगों को सोचने पर जरूर मजबूर करता है।
विज्ञापन
