फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Dirty water like mud reaching people homes risk of spreading diseases

Damoh: लोगों के घरों में पहुंच रहा कीचड़ जैसा गंदा पानी, दूषित जल पीने को मजबूर लोग, बीमारियां फैलने का खतरा

Sun, 20 Aug 2023 11:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 AM IST
सार

Damoh News: दमोह शहर के लोग इन दिनों कीचड़ जैसा गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। राजनगर तालाब का पानी फिल्टर मशीन के खराब होने के चलते साफ नहीं हो पा रहा है।वहीं अधिकारियों ने जल्द ही जुझारघाट से पानी सप्लाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Damoh News: Dirty water like mud reaching people homes risk of spreading diseases
दमोह में घरों में आ रहा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के लोगों के घरों में इस समय कीचड़ की तरह गंदा पानी  सप्लाई हो रहा है, जिससे बीमार होने का खतरा बना हुआ है। आलम यह है कि फिटकरी डालने के बाद भी पानी साफ नहीं हो रहा है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। यह समस्या नगर पालिका के कई वार्डों में है। लोगों का कहना है कि उनके यहां काफी गंदा पानी आ रहा है, जबकि लाखों रुपये की मशीन नगर पालिका के द्वारा पानी साफ करने के लिए लगाई गई है, लोगों का मानना है कि मशीन ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके चलते अब ऐसा गंदा पानी आ रहा है। समस्या बीते कई दिनों से बनी है, लेकिन अधिकारी इसमें सुधार नहीं कर पा रहे हैं। अब कह रहे हैं कि एक दिन के अंदर इस व्यवस्था में सुधार हो जाएगा, जबकि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और यदि पानी में जरा भी बैक्टीरिया हुए तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


बता दें, शहरवासियों को प्रतिदिन साफ और शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए करोड़ों रुपये की योजना का संचालन होने के साथ ही नए फिल्टर प्लांट का निर्माण करते हुए वहां पानी साफ करने के लिए एक मशीन भी लगवाई गई थी, लेकिन मशीन बंद होने से लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फैल सकती हैं बीमारियां
राजनगर तालाब से फिल्टर में पानी डंप किया जा रहा है और उसके बाद लोगों के घरों तक यह पानी सप्लाई हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार गंदा पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है जो पीने के लायक नहीं है। पानी का कालापन देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पानी बिना फिल्टर किए सप्लाई हो रहा है। इस समय वर्षा का मौसम चल रहा है और यह गंदा पानी लोगों को बीमार कर सकता है। पानी को साफ करने के लिए फिटकरी का उपयोग भी किया जा रहा है, लेकिन पानी काफी गंदा है, जो कि फिटकरी से साफ नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ भैयालाल सिंह ने बताया कि राजनगर तालाब का पानी काफी गंदा हो गया है और मशीन भी इस पानी को साफ नहीं कर पा रही है, इसलिए कल से जुझारघाट से पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed