{"_id":"655383e85e0cc0cc2802d2a7","slug":"damoh-news-congress-candidate-ajay-tandon-and-pso-accused-of-assaulting-dalit-youth-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: कांग्रेस प्रत्याशी और पीएसओ पर युवक से मारपीट का आरोप, अहिरवार समाज ने कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: कांग्रेस प्रत्याशी और पीएसओ पर युवक से मारपीट का आरोप, अहिरवार समाज ने कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा
Tue, 14 Nov 2023 07:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:57 PM IST
सार
दमोह जिले में कांग्रेस प्रत्याशी और पीएसओ पर एक दलित युवक से मारपीट का आरोप लगा है। वहीं, अहिरवार समाज ने कार्रवाई को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
महिलाओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजय टंडन और उनके पीएसओ पर दलित समाज के लोगों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय और एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर अजय टंडन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
परिवार की एक महिला ने बताया कि 11 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन हथना पिपरिया गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां गोपाल अहिरवार ने उनसे गांव की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव में नाली तक नहीं बनी है। यह बात सुनते ही गुस्सा होकर अजय टंडन ने गोपाल अहिरवार के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
समाज के अन्य लोगों का कहना है कि चुनाव चल रहे हैं और सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से वोट मांग रहे हैं। जब कोई गांव पहुंचता है तो लोग अपनी बात रखते हैं। अजय टंडन विधायक वर्तमान में विधायक हैं, इसलिए लोग उनके सामने अपनी समस्या रखते हैं। लेकिन उन्होंने दलित समाज का अपमान किया है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस मामले में दमोह एसपी सुनील तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन पर लगे आरोप के संबंध में जब उनसे बात करनी चाही तो चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हुआ और उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
