{"_id":"652931794f432886d10281ea","slug":"damoh-news-attempt-to-burn-woman-by-pouring-petrol-neighbor-accused-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पड़ोसी पर लगा आरोप, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पड़ोसी पर लगा आरोप, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा
Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
सार
Damoh News: दमोह जिले में एक महिला पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। महिला के पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगा है। वहीं, पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया, दोनों को जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
झुलसे पति-पत्नी का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को जिंदा जलाया गया है और आरोप पड़ोसी पर लगा है। पड़ोसी ने अपने सामने रहने वाली महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, अपनी पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची महिला भारती लोधी (28) ने बताया कि उसके घर के सामने उसकी गिट्टी रखी हुई थी, जिसे हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले अन्नू जैन ने विवाद शुरू किया। उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला के साथ अस्पताल पहुंचे पति भागीरथ सिंह लोधी (30) के भी दोनों हाथ झुलस गए हैं। उसने बताया कि आरोपियों ने पहले विवाद किया और फिर पेट्रोल डालकर पत्नी को आग लगा दी।
विज्ञापन
बता दें कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन महिला की हालत नाजुक थी। इसलिए उसे तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
