फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: A third-grade student who went to fill water from a tap was brutalized

Damoh News: नल से पानी भरने गई तीसरी की छात्रा से हैवानियत, दुष्कर्म के चार घंटे बाद आरोपी गिरफ़्तार

Sun, 25 Jan 2026 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 10:40 PM IST
सार

दमोह में बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। नल पर पानी भरने गई बच्ची से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Damoh News: A third-grade student who went to fill water from a tap was brutalized
दमोह में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 8 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर ही आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग छात्रा शनिवार शाम नल पानी भरने गई थी। इसी दौरान आरोपी मिथुन अहिरवार द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। नाबालिग की मां अपने मायके गई थी। रात में जब नाबालिग के पिता घर पहुंचे तो पीड़िता ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन महिला पुलिसकर्मी ना होने के चलते पीड़िता को गैसाबाद थाने भेजा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बुजुर्ग से हैवानियत, बेरहमी से पिटाई के बाद युवकों बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान लेने के बाद आरोपी मिथुन अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और रविवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed