फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: 18 tigers made their home in Nauradehi sanctuary

Damoh: नौरादेही अभयारण्य में 18 बाघों ने बनाया ठिकाना, फुटमार्क से हो रही निगरानी, नहीं लगी कॉलर आईडी

Thu, 22 Feb 2024 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Feb 2024 08:06 AM IST
सार

दो टाइगर रिजर्व को मिलाकर बनाया गया नया वीरांगना रानीदुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बन गया है और इसमें जंगली जानवर के साथ शाकाहारी जानवरों की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Damoh News: 18 tigers made their home in Nauradehi sanctuary
वीरांगना रानीदुर्गावती टाइगर रिजर्व - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नौरादेही अभयारण्य और रानीदुर्गावती अभयारण्य को मिलाकर नया टाइगर रिवर्ज वीरांगना रानीदुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाया गया है। यहां वर्तमान में 19 बाघों का बसेरा है। सभी बाघों ने पूरे नौरादेही अभयारण्य में आने वाली छह रेंजों में अपना ठिकाना बना लिया है। वर्तमान में 18 बाघों की निगरानी पदमार्क से हो रही है, क्योंकि इन्हें कालर आईडी नहीं लगाई गई है। केवल बाघिन राधा की लोकेशन ही कॉलर आईडी से मिल रही है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बन गया है और इसमें जंगली जानवर के साथ शाकाहारी जानवरों की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व में जो बाघ हैं उन्होंने अपना अलग-अलग ठिकाना बना लिया है, जिससे इन पर निगरानी रखने में टाइगर रिजर्व के अधिकारियों, कर्मचारियों को समस्या आ रही है, क्योंकि पदमार्क के आधार पर ही वन अमला इनकी निगरानी कर पा रहा है।
विज्ञापन


छह रेंजों के अधीन है अभयारण्य
नौरादेही अभयारण्य छह रेंजों तक सीमित है, क्योंकि दो अभयारण्य को मिलाकर नया टाइगर रिजर्व जरूर बनाया गया है, लेकिन आज तक क्षेत्र हैंडओवर नहीं हुआ है। इसलिए आज भी नौरादेही में केवल छह रेंज आ रही है और उसकी निगरानी नोरादेही अभयारण्य के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। जो नया टाइगर रिजर्व बना है वह अभी केवल नाम के लिए है, क्योंकि जो क्षेत्रफल जोड़ा गया है वह आज भी सामान्य वन मंडल के आधीन में है। इसलिए जब भी बाघों की बात आती है तो आज भी वह केवल नोरादेही की छह रेंजों तक ही होती है। नौरादेही में जो क्षेत्र जोड़ा गया है वह तेंदूखेड़ा और जबेरा का है जहां आज भी दमोह वनमंडल के नियम लागू हैं और इस क्षेत्र में न शाकाहारी जानवरों की सख्या बड़ी न मांसाहारी जानवर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में नौरादेही में 19 बाघ होने की बात अधिकारी कर रहे हैं और सभी वयस्क हो गए हैं। इसलिए अपने भोजन के लिए खुद ही शिकार करते हैं। इन बाघों ने अपना ठिकाना भी अलग-अलग बना लिया है। सभी बाघ अपने-अपने क्षेत्र के स्वयं राजा हैं। कभी कभार यदि इनका मूवमेंट एक दूसरे के आसपास दिखने लगता है तो संघर्ष की स्थति ने बने इसके लिए यहां लगे सुरक्षा कर्मी इनको दूर कराने का प्रयास करते रहते हैं, क्योंकि बाघों में सीमा क्षेत्र को लेकर अक्सर संघर्ष होता रहता है और इसी टेरोटरी फाइट में किशन नामक बाघ की मौत हो चुकी है।

बिना कालर आईडी के घूम रहे बाघों की जानकारी के बारे में अधिकारियों के अनुसार इनकी खोजबीन हाथियों और इनके पदमार्ग से करनी पड़ती है। पदमार्ग से पता चलता है कि कौन सा बाघ किस क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है।


नौरादेही के डीएफओ अब्दुल अंसारी ने बताया कि नौरादेही में रहने वाले सभी बाघ अभयारण्य की छह रेंजों में फैल गए हैं। इनकी पुष्टि उनके पदमार्कों से होती है। राधा नामक बाघिन के गले में आईडी कालर है बाकी बाघों की जानकारी उनके पदमार्क से लेनी पड़ती है। कालर आईडी के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed