फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Mother could not give 500 rupees, so angry son hanged himself

Damoh: मां नहीं दे सकी 500 रुपये तो नाराज बेटे ने लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर पहुंचे परिजन पर थम चुकी थीं सांसें

Sat, 26 Aug 2023 01:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:13 PM IST
सार

दमोह में पांच सौ रुपये नहीं मिलने से बेटा फांसी पर झूल गया। मां के पास सिर्फ 300 रुपये थे, लेकिन बेटा 500 की जिद पर अड़ा था और कमरे में जाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Damoh: Mother could not give 500 rupees, so angry son hanged himself
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पांच सौ रुपये नहीं मिलने से बेटा फांसी पर झूल गया। मां के पास सिर्फ 300 रुपये थे, लेकिन बेटा 500 की जिद पर अड़ा था। नाराज होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी पर झूल गया। 
विज्ञापन


दमोह के देहात थाना के खजरी गांव में रहने वाले प्रकाश अहिरवाल नामक युवक ने 500 रुपये न मिलने पर अपने ही घर के कमरे में शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से आहट न मिलने पर जब पिता ने खिड़की से देखा तो उनका बेटा फंदे से लटका हुआ था। 
विज्ञापन


पिता अनंतराम ने बताया कि उनका बेटा ड्राइवर है रात में दमोह से अपने घर खजरी गांव पहुंचा था। उसने मां से 500 रुपये की मांग की थी। मां ने कहा कि मेरे पास 300 है, तो बेटे ने कहा कि मुझे नहीं चाहिए और फिर अपने कमरे में चला गया। उसे खाना खाने के लिए भी कहा,  लेकिन उसने खाना नहीं खाया। कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक जब आहट नहीं मिली। मैंने जाकर कमरे की एक खिड़की से देखा तो बेटा पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को खबर की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता ने कहा बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था। आत्महत्या क्यों की है यह  समझ नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed