फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: miscreants who had entered to steal killed a young man, tied his hands-legs, stuffed a cloth in mouth

Damoh: चोरी करने घुसे बदमाशों ने की युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधे, मुंह में इतना कपड़ा ठूंसा कि हो गई मौत

Fri, 08 Mar 2024 03:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

दमोह में युवक की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। घर में सो रहे युवक को 4-5 चोरों ने बंदी बनाया था। उसके हाथ-पैर बांधे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर भाग गए। बाद में युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Damoh: miscreants who had entered to steal killed a young man, tied his hands-legs, stuffed a cloth in mouth
दमोह के बालाकोट गांव में चोरी करने घुसे चोरों ने युवक की हत्या कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी में आने वाले बालाकोट गांव में एक घर में पांच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घर में सो रहे युवक की हत्या कर दी। हालांकि ये पता नहीं चला है कि घर से क्या-क्या चोरी गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अज्ञात आरोपी गुरुवार देर रात घर में घुसे, जहां दामोदर बंसल (45) अकेला सो रहा था और बाकी सदस्य परिवार की एक महिला का प्रसव कराने के लिए दमोह जिला अस्पताल गए थे। आरोपियों ने घर में घुसकर दामोदर को पड़ककर उसके हाथ, पैर बांधे। मुंह में कपड़ा ठूंसा और घर में रखे रुपए और जेवर चोरी करके ले गए। आरोपियों ने दामोदर को उसी स्थिति में छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिवार के लोगों को सूचना मिली तो वे घर पहुंचे। उन्होंने जब देखा तो दामोदर मृत अवस्था में पलंग पर पड़ा हुआ था और उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुनील तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ सीएसपी अभिषेक तिवारी और फिंगर प्रिंट व एफएसएल की टीम भी साथ थी।
विज्ञापन


एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि दामोदर बंसल की हत्या की गई है। करीब 4-5 लोग घर में घुसे थे हालांकि अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी एकत्रित नहीं हो पाई है, लेकिन जानकारी जुटाई  जा रही है कि आरोपी किस उद्देश्य घर में घुसे थे। चोरी की संभावना है फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 460, 394 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है घर से क्या-क्या चोरी हुआ है। क्योंकि परिवार के लोगों की हालत अभी ठीक नहीं है जानकारी जुटाई जा रही है। उधर इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed