फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   If you do your work then the public will make you proud Said minster patel

Damoh: ‘काम करोगे तो जनता सिर पर बिठाएगी, नहीं तो उठाकर फेंक देगी’...जनप्रतिनिधियों को मंत्री पटेल की नसीहत

Sun, 22 Sep 2024 05:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

MP: मंत्री पटेल ने नगर पंचायत के पार्षदों और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से मंच से ही कहा कि क्षेत्र की जनता परेशान है, मेरे पास रोज शिकायतें आती हैं, ये ठीक बात नहीं। आप लोगों के आपसी मनमुटाव का खामियाजा जनता भुगत रही है, इसलिए मनमुटाव भूल जाइए।

विज्ञापन
If you do your work then the public will make you proud Said minster patel
मंत्री लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया विधायक और प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने रविवार को पथरिया में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने की नसीहत दी है। मंत्री पटेल ने नगर पंचायत में पार्षदों और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से मंच से ही कहा कि क्षेत्र की जनता परेशान है, मेरे पास रोज शिकायतें आती हैं, ये ठीक बात नहीं। आप लोगों के आपसी मनमुटाव का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनमुटाव भूल जाइए और जनता की सेवा में जुट जाइए, क्योंकि ये जनता काम करने वालों को अपने सिर पर बैठाती है और काम नहीं करोगे तो उठाकर फेंक देगी। बता दें नगर पंचायत पथरिया में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच अंदरूनी कलह चल रही है, जिस कारण से क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ये जानकारी मंत्री पटेल को भी है इसलिए उन्होंने मंच से भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को नसीहत दी।
विज्ञापन


मंत्री पटेल ने कहा कि आपके आपस में कुछ भी मनमुटाव हो, पहली प्राथमिकता जनता की सेवा होनी चाहिए, क्योंकि जनता ने ही मुझे चुना है और आप सब को चुना है। उनके दुख, दर्द दूर करने का काम हमें करना चाहिए। आपके मन में कोई बात हो तो उसे खुलकर कहिए, बैठकर समस्या का हल निकालिए। आपके कार्यकाल को दो साल हो चुके हैं। आप खुद से पूछिए कि आपने इन दो सालों में अपने क्षेत्र को क्या उपलब्धि दी है। बार, बार ये जनता मौका नहीं देती। जो अवसर आपको मिला है, उस पर अपना 100 प्रतिशत देकर जनता के दुख दर्द दूर करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप ऐसा करेंगे तो निश्चित मानकर चलिए ये जनता वो जनता है, जो आप काम करोगे तो सिर पर बिठाएगी और नहीं करोगे तो उठाकर फेंक देगी। इसलिए में पूरी विनम्रता के साथ आप सबसे यह कहना चाहता हूं कि जनता का कोई दोष नहीं सिस्टम का दोष है, इसलिए सिस्टम सुधार लीजिए।


यदि मेरे लायक कोई काम हो तो मुझे भी बताइए। मैं भी अपने क्षेत्र का विकास करना चाहता हूं, क्योंकि इसी क्षेत्र से मैं भी विधायक हूं। जनता के प्रति मेरी भी जवाबदारी है। मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं, लेकिन मुझे यह लगता है कि पहले आप में समन्वय बन जाए। लखन पटेल ने कहा ये जनता आपसे सवाल करेगी और मुझे भी सवाल करेगी इसलिए मैं चाहता हूं कि सभी मिलजुल कर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed