फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Mini bus of Karnataka devotees returning from Ayodhya after seeing Ramlala collided with a truck

Damoh News: अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की मिनी बस ट्रक से टकराई, चार घायल

Thu, 06 Feb 2025 11:22 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 11:22 AM IST
सार

कर्नाटक के एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु मिनी बस से अयोध्या में भगवान रामलला और अन्य तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन कर दमोह होते हुए वापस जा रहे थे। इस दौरान उमरी गांव के पास मिनी बस ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
Damoh Mini bus of Karnataka devotees returning from Ayodhya after seeing Ramlala collided with a truck
क्षतिग्रस्त मिनी बस

विस्तार

दमोह-छतरपुर हाईवे पर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए और बस क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के हिन्नाई-उमरी गांव के समीप हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु मिनी बस से अयोध्या में भगवान रामलला और अन्य तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन कर दमोह होते हुए वापस जा रहे थे। वापसी के दौरान उमरी गांव के पास मिनी बस के आगे एक ट्रक जा रहा था। ब्रेकर आने पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रही मिनी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक तो चलता बना, लेकिन मिनी बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों को चोटें आईं। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और डायल 100 को सूचना देकर ट्रैक्टर की मदद से वाहन को सड़क से हटाया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कार की टक्कर में घायल बालक की मौत
दमोह-सागर मार्ग पर टोल प्लाजा और बरवासा गांव के बीच रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। हिंडोरिया निवासी युवराज पिता रज्जू अहिरवार (12) की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षतिग्रस्त मिनी बस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed